Loading ...

jamshedpur-साकची गुरुद्वारा में डॉ मनमोहन सिंह के नाम अरदास कर दी गयी श्रद्धांजलि,know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

DAILY DOSE NEWS

साकची गुरुद्वारा में डॉ मनमोहन सिंह के नाम अरदास कर दी गयी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन से पूरा राष्ट्र दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभाएं कर रहा है। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची में भी डॉ मनमोहन सिंह के नाम पर अरदास कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

jamshedpur

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब साकची में उनके नाम पर गुरबाणी कीर्तन उपरांत अरदास कर सरदार मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया गया। साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों का जनक और अपूरणीय क्षति बताया। निशान सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा- उन्होंने सिख कौम का मान बढ़ाया और अपनी साफ़ छवि से दो बार देश के प्रधानमंत्री का कार्यकाल पूरा किया, उन्हें अनेकों उपाधियों से नवाजा गया जो कि सिख कौम के लिए गर्व की बात है। उनकी यादें हमेशा साथ रहेगी वाहेगुरु से अरदास करते हैं उनको अपने चरणों में निवास दें और परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे।


जत्थेदार जरनैल सिंह ने उनकी आत्मा की शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की। इससे पूर्व हजूरी रागी संदीप सिंह जवद्दी ने श्रद्धांजलि स्वरुप सबद गायन किया।
अरदास में निशान सिंह के अलावा महासचिव परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गांधी, त्रिलोचन सिंह तोची, दलजीत सिंह, मनोहर सिंह मिते, सुरजीत सिंह छीते, सतनाम सिंह सिद्धू , जयमल सिंह, बलबीर सिंह, अजायब सिंह बरियार, नानक सिंह, सतनाम सिंह घुम्मन समेत कई शामिल हुए।

सम्बंधित खबरें



Jamshedpur-केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में



Patna Sahib-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु के दरबार में मत्था टेका.



Jamshedpur-बिरसानगर गुरुद्वारा में BAISHAKHI पर पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर में 88 लोगों ने रक्तदान किया.



Jamshedpur-बैसाखी पर्व पर अकाली दल ने किया अमृत संचार, 39 लोग बने गुरु के सच्चे खालसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *