Loading ...

jamshedpur- सोनारी गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा का वार्षिक स्थापना दिवस रविवार 19 जुलाई को।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर- सोनारी गुरुद्वारा सिख स्त्री सत्संग सभा का 50 वां ( गोल्डन जुबली) सालाना स्थापना दिवस सोनारी गुरुद्वारा साहिब के विशाल दिवान हाल में आगामी रविवार दिनांक 19 जुलाई को बड़ी उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस संबंध में सोनारी गुरुद्वारा साहिब के पूर्व प्रधान सरदार गुरदयाल सिंह ने मीडिया को बताया कि सोनारी स्त्री सत्संग सभा की महिलाएं इस साल अपनी सभा का 50 वां गोल्डन जुबली स्थापना दिवस बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रहीं हैं।

जिसमें गुरुद्वारा साहिब के दिवान हाल में स्थित पालकी साहिब को मनमोहक फुलों से सजाया जाएगा। और सुबह 9 बजे से स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा श्री सुखमनी साहब का पावन पाठ शुरू किया जाएगा उसके उपरांत गुरबाणी शबद किर्तन गायन किया जाएगा, और गुरु का अतूट लंगर वरताया जाएगा।

स्त्री सत्संग सभा द्वारा शहर के समस्त संगत के चरणों में बेनती करते हुए उक्त कार्यक्रम में शामिल होने कीअपील की है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *