jamshedpur-दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में सिख नौजवान सभा ने निभाया भाईचारा और सामाजिक सेवा.

SIKH MEDIA
पूजा कमिटी के सदस्यों को किया सम्मानित
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिख नौजवान सभा, टुईलाडूंगरी की ओर से दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, टुईलाडूंगरी, जमशेदपुर के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के लिए सम्मान एवं चाय-नाश्ते की सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने पूरे उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सेवा निभाई तथा पूजा कमिटी के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, टुईलाडूंगरी, जमशेदपुर के मुख्य संरक्षक श्री राजू गिरी जी, अध्यक्ष श्री मिथिलेश सिंह यादव, महासचिव श्री दिनेश कुमार जी, कोषाध्यक्ष श्रीनू राव, लाइसेंसी किशोर कुमार राजा, उपाध्यक्ष प्रशांत गिरी, रंजीत गुप्ता, बलकार सिंह, सतीश कुमार, अमोद सिंह एवं सुनील कुमार चौधरी सहित कमिटी के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से टुईलाडूंगरी गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान सरदार जसबीर सिंह पदरी, सरदार दलवीर सिंह पदरी एवं सरदार जसबीर सिंह गिल, मनजीत सिंह मंजू, चरन सिंह तोता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सिख नौजवान सभा के प्रधान सरदार रंजीत सिंह के नेतृत्व में कमिटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान सतवंत सिंह रौशन, चरणजीत सिंह नवापिंड, हरजीत सिंह बोजा, गुरदयाल सिंह, अवतार सिंह खालसा, नवजोत सिंह, हरमन गिल, दलजीत सिंह राजा, सागर सिंह, शशि सिंह, वीरू सिंह, मनिंदर सिंह एवं बलजीत सिंह सहित सभा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सिख नौजवान सभा की ओर से इस आयोजन के माध्यम से आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द एवं धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया गया। सभा के सदस्यों ने कहा कि सेवा, सम्मान और भाईचारे की परंपरा को आगे बढ़ाना ही सिख नौजवान सभा का मुख्य उद्देश्य है। सभी धर्मों के त्योहारों में सहयोग एवं सेवा के माध्यम से समाज में प्रेम और एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सिख नौजवान सभा ने दुर्गा पूजा कमिटी के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का शांतिपूर्ण माहौल मे दुर्गा पूजा महोत्सव मनाए जाने के लिए आभार व्यक्त किया।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories