JAMSHEDPUR- निर्मल झा की गिरफ्तारी की मांग तेज, सिख समुदाय में भारी आक्रोश”.

DAILY DOSE 24/7
SIKH MEDIA
गिरफ्तारी को लेकर सिख समाज के लोग सीनियर एसपी से मिले.
दिनांक13/07/2026को झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू ने सिख समुदाय के साथ साकची गुरुद्वारा, गुरुनानक नगर के जसवंत सिंह के फ्लैट में दिनांक 30/06/2026 को जबरन फ्लैट की ग्रिल काटकर घर मे घुसकर जसवंत सिंह की पत्नी जरबीर कौर का अपहरण करने का प्रयास किए जान े तथा सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ का निर्मल झा, शुभम झा एवं सुमन कुमार द्वारा पैरों से मारकर फेंक दिए जाने की घटना की जानकारी ली।
सिख समुदाय के अंदर इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध मे आयोग ने सिख समुदाय के साथ वरिष्ठ आरक्षी अधीक्षक से मुलाकात कर इस प्रकार का कृत्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
श्री मथारू के साथ रंगरेटा महासभा के अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल अल्पसंख्यक सिख सेवा सदन के केन्द्रीय सचिव मनजीत सिंह मंजू टूएला डुगरी गुरुद्वारा के प्रधान सतबीर सिंह तथा बारीडीह गुरूद्वारा के प्रधान एवम जसबीर सिंह पदरी दलबीर सिंह पदरी सुविंदर सिंह लदेन जसबीर सिंह गिल गुरदीप सिंह एवम बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग उपस्थित थे।
इस दौरान रंगरेटा महासभा के मनजीत सिंह गिल ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि सिख समुदाय की महिला को सुरक्षा एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने वालों पर कार्रवाई नही की जाती है, तो इस संबंध में अमृतसर, पंजाब स्थित श्री अकाल तख्त के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी।
उन्होंन कहा कि निर्मल झा पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से इस परिवार के विरुद्ध झूठी शिकायतें कर उन्हें प्रताड़ित करता रहा है। यदि प्रशासन सिख समुदाय एवं उनके धर्म की रक्षा करने में असमर्थ रहता है, तो सिख समुदाय शीघ्र ही कोई रणनीति बनाएंगे अंत में स्त्री सत्संग की अध्यक्ष बेबी कौर ने कहा कि सिख समुदाय अपनी आस्था,सम्मान एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए शांतिपूर्ण एवं कानूनी तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।