GOOD NEWS-मजहबी रंगरेटा (सिख) समाज को SC दर्जा दिलाने की मांग: राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपा पत्र.

DAILY DOSE 24/7
SIKH MEDIA
मुख्यमंत्री ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश.
जमशेदपुर/राँची:* झारखंड राज्य में निवास करने वाले मजहबी रंगरेटा (सिख) समाज को अनुसूचित जाति (SC) का प्रमाण-पत्र देने, सरकारी नौकरियों में आरक्षण एवं अन्य संवैधानिक लाभ प्रदान करने की मांग ने अब तूल पकड़ लिया है। विगत 12 जुलाई 2026 को बिरसानगर गुरुद्वारा में मजहबी सिंह रंगरेटा समाज द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधानों और मजहबी सिंह रंगरेटा समाज के प्रबुद्ध लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) स. ज्योति सिंह मथारू को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से उन्हें ‘सरोपा’ भेंट कर सम्मानित किया गया और साथ ही एक विस्तृत मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि देश के आठ राज्यों— पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश आदि की तर्ज पर झारखंड में भी मजहबी रंगरेटा समाज को अनुसूचित जाति (SC) का प्रमाण-पत्र और सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।
वर्तमान में झारखंड में यह प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होने के कारण समाज के लोग आरक्षण सहित विभिन्न कल्याणकारी सरकारी योजनाओं और संवैधानिक लाभों से वंचित रह रहे हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि हमारी सरकार शोषितों और दलितों के उत्थान के लिए जानी जाती है।
उन्होंने समाज को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे इन न्यायोचित मांगों को पूरा कराने का हरसंभव प्रयास करेंगे। अपने वादे के अनुरूप, राज्य मंत्री ने इस मामले पर त्वरित संज्ञान लिया और दिनांक 15 जुलाई 2026 को झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक आधिकारिक पत्र (पत्रांक 679) सौंपकर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग को यह दस्तावेज सौंपकर इसका जल्द से जल्द सकारात्मक निपटारा करने का निर्देश जारी कर दिया है।
राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू की इस त्वरित और सकारात्मक पहल पर मजहबी रंगरेटा समाज के प्रमुख लोगों ने उनके प्रति कोटि-कोटि आभार और धन्यवाद व्यक्त किया है। धन्यवाद देने वालों में मुख्य रूप से बिरसानगर गुरुद्वारा के प्रधान रोशन सिंह, नामदा बस्ती के प्रधान दलजीत सिंह, टुइलाडुंगरी के प्रधान सतबीर सिंह, रंगरेटा महासभा टाटा नगर के प्रधान मंजीत सिंह गिल, जसबीर सिंह, पदरी, गुलशन सिंह, मंजीत सिंह मंजू, कुंदन सिंह, कुलदीप सिंह, कमलजीत सिंह, राजेंदर सिंह तरसिक्का, हरजीत सिंह, लखबीर सिंह, दलबीर सिंह और राजेंदर सिंह शामिल हैं। समाज के प्रेस प्रवक्ता सरदार प्रताप सिंह ने यह पूरी जानकारी मीडिया को साझा की है।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।