jamshedpur-श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र में निरंतर चल रही हैं सेवा, सैकड़ों मरीज ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ।

SIKH MEDIA
श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र समाज के सभी वर्गों को सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है- Bhagwan Singh
जमशेदपुर- 16-7-2026
सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर द्वारा सभी वर्गों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से चलाये जा रहे ओपीडी में शहर के स्पेशलिस्ट डाक्टर जरुरतमंदों को नि: शुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
इस सेवा कार्य को करने के पीछे सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह का स्पष्ट कहना है कि उनके संस्था द्वारा जरुरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से चल रही श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र समाज के सभी वर्गों को सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं डाक्टरों की पूरी टीम हमेशा तत्पर हैं।
जरुरतमंद मरीजों की संख्या को लगातार बढ़ते देखकर सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जल्द ही श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र का विस्तार किया जाएगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीजीपीसी द्वारा जल्द ही 30 बेड का अस्पताल खोलने एवं डायलिसिस मशीन की उपलब्धता पर विचार किया जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो गरीब एवं लाचार मरीजों को बहुत राहत मिल सकती है।
फिलहाल अभी श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र के ओपीडी में शहर के स्पेशलिस्ट डाक्टर जरुरतमंदों को मुफ्त परामर्श एवं जांच की सुविधा दे रहे हैं, जिसमें विशेष रूप से प्रत्येक रविवार को डा. हरप्रीत सिंह यूरोलाजिस्ट, डाक्टर अमरजीत सिंह डडवाल होमियोपैथी, डाक्टर सतबीर सिंह डेंटिस्ट, डाक्टर इन्द्रजीत मुखर्जी एवं डाक्टर प्रविणा मुखर्जी ENT and ORTHO, प्रत्येक मंगलवार को डाक्टर राजिन्दर सिंह जनरल फिजिशियन तथा प्रत्येक बुधवार को डाक्टर पी. के. साहू चाईल्ड स्पेशलिस्ट,एवं शुक्रवार को डाक्टर राजदीप कौर Gynecologist, अपनी सेवा देते हैं।
उक्त सभी सम्माननीय डाक्टरों का आभार व्यक्त करते हुए सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने कहा कि श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र में सेवा दे रहे उक्त सभी डाक्टर मरीजों के साथ मृदुल व्यवहार रखते हैं, एवं मरीजों को हर प्रकार की सही जानकारी प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र में जरुरतमंदों को दवाईयां भी मुफ़्त में दी जाती हैं। सरदार भगवान सिंह ने शहर के सभी वर्गों के लोगों को अपील करते हुए कहा कि वह सीजीपीसी परिसर में स्थित श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र साक्ची में नि:संकोच आयें और इसका लाभ उठाएं।
डाक्टरों के समय, उपलब्धता एवं अन्य पूछताछ तथा मरीजों को दिखाने के लिए 9835348641 पर फोन करें और अपना नंबर लगा लें, किसी भी डाक्टर को दिखाने के लिए अग्रिम नंबर लेना अनिवार्य है।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।