Blood Donation Camp- ब्लड डोनेशन कैंप एवं दस्तार बंदी प्रतियोगिता का आयोजन।know more about it.

Blood Donation Camp

daily dose news

जमशेदपुर स्थित सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं झारखंड सिख कोआर्डिनेशन कमेटी के सौजन्य से सोनारी गुरुद्वारा परिसर में ब्लड डोनेशन कैम्प सिख नौजवान सभा सोनारी द्वारा आयोजित किया जाएगा। वहीं दसतार एवं दुमाला सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर के सिख संगठन सन्नी ग्रुप द्वारा गुरुद्वारा परिसर में रविवार 19/05/2024 को 9:30 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा है ।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।


इस बीच सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सह झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सरदार तारा सिंह ने गुरुद्वारा साहिब के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि समय पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के उपरांत ठीक 12 बजे गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

Blood Donation Camp

सिख वोटर से अपील।

सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सह झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सरदार तारा सिंह ने जमशेदपुर के सिख समाज में चल रहे राजनीतिक दलों के संबंध में चल रही टिप्पणियों से उत्पन्न हो रहे आपसी भाईचारा में जो दूरियां देखने को मिल रहीं हैं। उस पर चिंता जताई है।


सरदार तारासिंह ने चिंता जताते हुए कहा कि जमशेदपुर के सिख वोटर पढ़े लिखे हैं। वह अपने समझ से किसको वोट देना चाहिए वह खुद ही फैसला करने के लिए स्वतंत्र हैं।
किसी को दबाव देकर किसी एक पार्टी के पक्ष में वोटिंग के लिए मजबूर करना गलत है।
उन्होंने आगे कहा कि सिख वोटर किसी भी पार्टी के लिए अपने संबंध खराब न करें। राजनीतिक पार्टियों को लेकर आपसी विवाद कहीं से भी उचित नहीं। राजनीतिक पार्टियों के चक्कर में आपसी भाईचारा खराब न करें।