jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम:पहले दिन 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. ,know more about it.

jamshedpur

पहले दिन 25 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई.

पूर्वी सिंहभूम जिले की 6 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो चुकी है. पहले दिन 25 नामांकन पत्र खरीदे गये. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। जमशेदपुर (पूर्वी) सीट से भाजपा सामान्य जाति के उम्मीदवार को मैदान में उतारेगी। बीजेपी के कई विधायकों का टिकट कट सकता है, वहीं नए चेहरों को मौका मिल सकता है।

जमशेदपुर पूर्वी सीट के लिए रोचक होगा मुकाबला

वर्ष 2024 के चुनाव में जमशेदपुर (पूर्वी) सीट सबसे चर्चित होने वाली है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के राज्यपाल बनने के बाद इस सीट से कौन लड़ेगा यह अभी तक तय नहीं है। भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी, लेकिन जमशेदपुर (पूर्वी) सीट पर सामान्य वर्ग का उम्मीदवार उतारा जाएगा या पिछड़ा वर्ग का, यह अभी तक तय नहीं है।

रघुवर दास के करीबी रामबाबू तिवारी रेस में आगे

जमशेदपुर (पूर्वी) सीट से कौन उम्मीदवार होगा यह काफी हद तक रघुवर दास पर निर्भर करता है। अगर सामान्य वर्ग की बात करें तो जमशेदपुर के पूर्व भाजपा महानगर अध्यक्ष रामबाबू तिवारी का नाम सबसे आगे चल रहा है। वह रघुवर दास के करीबी माने जाते हैं और ब्राह्मण जाति से आते हैं। जमशेदपुर (पूर्वी) में ब्राह्मण जाति के लोग अच्छी संख्या में रहते हैं।

बाबूलाल के करीबी अभय सिंह और शिव शंकर का नाम भी चर्चा में

सामान्य जाति से शिव शंकर सिंह का नाम भी चर्चा में है। वह क्षत्रिय जाति से आते हैं और जमशेदपुर (पूर्वी) में काफी दिनों से सक्रिय हैं। बाबूलाल मरांडी के करीबी अभय सिंह का नाम भी चर्चा में है। वह भी सामान्य जाति से हैं और जमशेदपुर में हिंदू नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।

रघुवर दास के भगीने दिनेश कुमार के नाम की भी चर्चा

पिछड़ा वर्ग से रघुवर दास के भगीने और भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार का नाम चर्चा में है।

साभार: सोशलमीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *