Loading ...

JAMSHEDPUR-मानगो गुरुद्वारा साहिब में साप्ताहिक समागम कल।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

SIKH MEDIA

जमशेदपुर- मानगो गुरुद्वारा साहिब में कल यानी रविवार दिनांक 19 जुलाई को सुबह 7 बजे से 8-30 बजे तक साप्ताहिक समागम होगा।

रविवार को साप्ताहिक गुरमत समागम के दौरान संगत की मौजूदगी में चल रहे सहज पाठ साहिब का समापन  होगा,अरदास के बाद संगत  द्वारा ही एक और नया सहज पाठ साहिब आरंभ किया जाएगा.

इस संबंध में जानकारी देते हुए मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने मीडिया को बताया कि हमारी परंपरा बहुत प्रेरणा देने वाली है कि सभी सहज पाठ संगत अपने हाथों से, अपनी सेवा भावना से करती है। पाठी सिंह को किसी भी सेवा के लिए पैसे नहीं दिए जाते। हर पंद्रह दिन बाद सहज पाठ पूरा होता है और सहज पाठ फिर से आरंभ किया जाता है। यह गुरु घर के प्रति संगत के प्रेम और समर्पण का एक सुंदर उदाहरण है।

मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान् सिंह ने कहा कि हर रविवार गुरु घर में आने वाली और गुरबानी से फायदा उठाने वाली सभी संगत का दिल से शुक्रिया। जो भाई-बहन किसी वजह से रेगुलर नहीं आ पाते, उनसे भी रिक्वेस्ट है कि वे ज़्यादा से ज़्यादा गुरु घर आएं, गुरबानी सुनें और सेवा में शामिल हों। गुरु घर से जुड़ा हर पल हमारी ज़िंदगी को एक नई दिशा और रूहानी शांति देता है।

श्री गुरु रामदास भलाई केन्द्र के ओपीडी में कल यानी रविवार दिनांक 19-7-2026 को डाक्टर अमरजीत सिंह डडवाल होमियोपैथी, डाक्टर सतबीर सिंह डेंटिस्ट, डाक्टर इंद्रजीत मुखर्जी एवं डाक्टर प्रविणा मुखर्जी, उपलब्ध रहेगें। समय और उपलब्धता की जानकारी हेतु 9123436198 पर संपर्क करके अपना नंबर बुक कर लें।

Help line number-9123436198

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *