Loading ...

jamshedpur-समाजसेवी सरदार अजीत सिंह की अंतिम अरदास में शामिल हुए शहर के प्रबुद्ध जन.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

मानगो निवासी वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह की आत्मिक शांति की कामना हेतु आयोजित श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति एवं अंतिम अरदास सोमवार को गुरुद्वारा साहिब, साकची में श्रद्धा एवं भावुक वातावरण के बीच संपन्न हुई। इस अवसर पर शहर के सामाजिक, राजनीतिक एवं सिख समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार ज्योति सिंह मथारू विशेष रूप से रांची से श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि, “स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह अपने सामाजिक कार्यों और सेवा-भाव के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे।”

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, चेयरमैन सरदार रणधीर सिंह, ट्रस्टी सरदार रविंदर सिंह, सतनाम सिंह सिद्धू, सतिंदर सिंह रोमी, सरदार अजायब सिंह बरियार, सुरजीत सिंह छीते सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने भी अंतिम अरदास में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के पूर्व प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे, युवा नेता सतबीर सिंह सोमू, शिवशंकर सिंह, गुरदीप सिंह पप्पू, राजू मारवाह, कृतजीत सिंह रॉकी, अमरजीत सिंह, संपादक जयप्रकाश राय, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, मानगो के अवतार सिंह भाटिया एवं बलजीत सिंह, वरिष्ठ पत्रकार परविंदर सिंह भाटिया, अन्य पत्रकारगण, सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची तथा सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था के सदस्य भी उपस्थित रहे।

आज श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक गुरु का कीर्तन आयोजित किया गया। इसके पश्चात दोपहर 1:30 बजे अंतिम अरदास संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सरदार अजीत सिंह वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह के ससुर थे।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *