jamshedpur-स्त्री सत्संग सभा सोनारी ने मनाया 50 वां स्थापना दिवस,सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया 1 लाख रुपये का योगदान।

SIKH MEDIA
गुरुद्वारा साहिब एवं पालकी साहिब को मनमोहक फुलों से सजाया गया.
जमशेदपुर- सोनारी गुरुद्वारा स्त्री सत्संग सभा ने गौरवमयी इतिहास रचते हुए रविवार 19 जुलाई को अपना 50 वां गोल्डन जुबली स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। जिसके गवाह हजारों की संख्या में श्रद्धालु बने, और श्रद्धालुओं ने इस खुशी के मौके पर वर्तमान स्त्री सत्संग सभा की सराहना की।
सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को दिया 1 लाख रुपये का योगदान।
इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब सोनारी में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था,इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब एवं पालकी साहिब को मनमोहक फुलों से सजाया गया था, जिसकी छटा देखते ही बनती थी। इस मौके पर श्री सुखमनी साहब के पाठ एवं गुरबाणी शबद किर्तन गायन हुआ। और स्त्री सत्संग सभा द्वारा सभी सेवादारों तथा ग्रंथी सिंह भाई रामप्रीत सिंह जी सेन्ट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर एवं चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्त्री सत्संग सभा के प्रधान बीबी कमलेश कौर एवं उनके समूह सहयोगी पदाधिकारियों ने गुरु घर के विकास कार्यों हेतु सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह को 1 लाख रुपये का चेक सौंपा।
कार्यक्रम के समाप्ति के उपरांत गुरु का अतूट लंगर वरताया गया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।