jamshedpur-आसा दी वार कीर्तन का 100वां समागम कल गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में.

SIKH MEDIA
जमशेदपुर। जुगसलाई स्थित गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में प्रत्येक रविवार सुबह 6 बजे से 8 बजे तक निरंतर आयोजित होने वाले आसा दी वार कीर्तन का 100वां समागम रविवार 16-08-2026 को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
इस संबंध में गुरुद्वारा साहिब के मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह शालू ने बताया कि आसा दी वार कीर्तन के 100वें समागम को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा विशेष रूप से बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जा रहा है। समागम में मुख्य रूप से सरदार हरभजन सिंह एवं हजूरी रागी भाई गुरदीप सिंह निक्क् एवं उनके सहयोगी आसा दी वार कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने समूह इलाका निवासी संगत से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर समागम में हाजिरी भरें और गुरबाणी कीर्तन का आनंद लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम के उपरांत संगत के बीच चाय नाश्ते का अटूट लंगर वरताया जाएगा।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories