jamshedpur-स्वर्गीय अमरजीत कौर का मानगो गुरुद्वारा साहिब मे अंतिम अरदास का कार्यक्रम संपन्न

SIKH MEDIA
वरिष्ठ अधिवक्ता मलकीत सिंह की पत्नी स्वर्गीय अमरजीत कौर का मानगो गुरुद्वारा साहिब मे अंतिम अरदास का कार्यक्रम संपन्न हुआ
जमशेदपुर l वरिष्ठ अधिवक्ता मलकीत सिंह की पत्नी स्वर्गीय अमरजीत कौर का मानगो गुरुद्वारा साहिब में अंतिम अरदास का कार्यक्रम संपन्न हुआ.
इस मौके पर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरजू राय एवं भाजपा प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अपने अपने संबोधन में मलकीत सिंह से समय-समय में मिलने वाले सहयोग का जिक्र किया सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह अधिवक्ता मलकीत सिंह द्वारा सेंट्रल कमेटी के कानूनी सलाहकार के रूप में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में संगत को जानकारी दी और यह तभी संभव हो सका जब उनकी धर्मपत्नी अमरजीत कौर का समय-समय पर सहयोग मिलने का भी उल्लेख किया और मलकीत सिंह के पूरे परिवार का आभार प्रकट किया
इस मौके पर चेयरमैन गुरमीत सिंह वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला मानगो चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू प्रधान दलवीर सिंह सिंगारा सिंह जसवंत सिंह भोमा महा सिंह सतविंदर सिंह बब्बू सेवा सिंह मनजीत सिंह मालटु सलाहकार सुरेंद्र सिंह चीते हरदीप सिंह डीपी सरबजीत सिंह ग्रेवाल हरविंदर अमृतपाल सिंह सिख नौजवान सभा सिख स्त्री सत्संग सभा के पदाधिकारी उपस्थित थे.
मंच का संचालन मानगो महासचिव जसवंत सिंह जसू ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन मलकीत सिंह ने किया.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories