jamshedpur-विधायक मंगल कालिंदी एवं सरदार शैलेंद्र सिंह ने दिया अधर्य

Daily Dose 24/7
जमशेदपुर l महापर्व छठ पूजा में आर पी पटेल स्कूल मैदान में बने घाट पर व्रतधारीयो और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई यह घाट अपनी व्यवस्था के लिए 26 वर्षों से चर्चा में रहा है इस घाट की स्थापना उपाध्याय परिवार द्वारा की गई थी बीते 26 वर्षों में इस घाट के प्रबंधक समाजसेवी अखिलेश उपाध्याय विनोद उपाध्याय प्रमोद उपाध्याय मनोज उपाध्याय की देखरेख में छठ महापर्व संपन्न होता है इस मौके पर घाट की शुरुआत विधायक मंगल अखिलेश उपाध्याय कालिंदी जुगसलाई थाना प्रभारी रब्बानी खान कई सामाजिक संगठनों के प्रमुख सरदार शैलेंद्र सिंह समाजसेवी महेंद्र मिश्रा कालेश्वर पांडे ने नारियल फोड़ कर की l
इस मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने सभी छठ व्रतधारीयो को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
इस मौके पर सरदार शैलेंद्र सिंह ने छठ पूजा के महत्व को बताते हुए कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां लोग डूबते और उगते सूर्य की पूजा करते हैं उन्होंने छठ मैया से सभी घरों में सुख शांति और समृद्धि लाने की कामना की.
Top Stories