Loading ...

jamshedpur-माता साहिब कौर का 345वां जन्म दिवस पर बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में भव्य धार्मिक समागम

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

खंडे की पाहुल लेकर माता साहेब कौर और श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र होने का सौभाग्य प्राप्त करें ः जमशेदपुरी
विशेष समागम में गुरवाणी के उपदेशों साथ कथा विचार करते हुए प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने संगत को माता साहेब कौर की जीवनी से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जब हम अमृतसंचार करने के लिए जाते हैं, तो वहां मौजूद पंज प्यारे एक ही वचन खालसे को बताते हैं कि अब से उनके धर्म गुरु दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह हैं। वहीं धर्म माता माता साहेब कौर हैं। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी ने सिख पंथ में मर्द और और औरतों को बराबरी का दर्जा दिया है। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के आागामी आने वाले प्रकाश दिहाड़े पर संगत से अपील की कि जिन्होंने अभी तक खंडे की पाहुल नहीं ली है। वह अमृत संचार में शामिल होकर पाहुल लेकर खालसा सजे और माता साहेब कौर और श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्र होने का गौरव प्राप्त करें।

इन्हें किया गया सम्मानित

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल के प्रधान रविंद्र सिंह ज्ञानी सुखदेव सिंह खालसा महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सुखविंदर सिंह राजू, सोनारी के प्रधान बलबीर सिंह गिल, बिष्टुपुर के प्रधान प्रकाश सिंह, सुखदेव सिंह पनेसर, गोलपहाड़ी गुरुद्वारा के प्रधान लखविंदर सिंह, परसुडीह के प्रधान रणजीत सिंह मथारू, मुख्य सलाहकार परविंदर सिंह सोहल, चरणजीत सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन कमलजीत कौर, वरीय पत्रकार चरणजीत सिंह, आागाज संस्था के इंदरजीत सिंह इंदर, सिमरन भाटिया, गुरदीप सिंह सलूजा को माता साहिब कौर की स्मृति में दस्तार एवं शील्ड प्रदान की गई। इससे पूर्व जी टाउन गुरुद्वारा के हजूरी कीर्तनी, फिर हरमीत सिंह का जत्था और फिर सोनारी के ग्रंथी भाई रामप्रीत सिंह ने भी गुरवाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया।

समाज सुधार के नियमों का पालन करें ः भगवान-शैलेंद्र

इस मौके पर प्रधान भगवान सिंह एवं चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने-अपने संबोधन में माता साहिब कौर के जन्मदिन की बधाई दी और समाज में सुधार लाने के लिए बनाए गए नियमों की जानकारी दी और उसे पर अमल करने की घोषणा की गई, जिसका सिख संगत एवं सिख स्त्री सत्संग सभाओं की यूनिटों द्वारा बोले सो निहाल सत श्री अकाल के उदघोष के साथ परवानगी दी गई।

इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, वरीय उपाध्यक्ष पलविंदर कौर, महासचिव सुखवंत कौर, परमजीत कौर, होमपाइप यूनिट की प्रधान जसबीर कौर, टिनप्लेट से मंजीत कौर, कदमा से राजपाल कौर, अरविंदर कौर, हरभजन कौर एवं पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहयोग किया। इस दौरान सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा ने सभी 32 यूनिटों को शील्ड व ओढ़नी देकर सम्मानित किया। उपस्थित समूह ने बीबी रविंदर कौर के लगातार तीसरे साल किए गए आयोजन की सराहना की गई। अंत में संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया गया।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *