jamshedpur-स्वतंत्रता दिवस समारोह में टिनप्लेट यूनियन में परविंदर सिंह सोहल ने झंडोत्तोलन किया.

Daily Dose 24/7
JAMSHEDPUR 15/AUG/2026
आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन एवं इससे जुड़े विभिन्न संस्थानों में हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।
टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में यूनियन के उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह सोहल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। टिनप्लेट रिक्रिएशन क्लब में क्लब के सचिव एवं यूनियन के महासचिव श्री मनोज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में प्रधानाचार्या श्रीमती ममता स्वाई द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर रिक्रिएशन क्लब की नई बिल्डिंग में जिम को स्थानांतरित कर नए स्वरूप में शुरू किया गया, श्री साईं बाबू राजू एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सभी ध्वजारोहण कार्यक्रमों में सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत, तत्पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया l
इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साइ बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट वकील खान, जगजीत सिंह, सहसचिव संजय कुमार सिंह, अमित कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार,अमरजीत सिंह, श्रीमती मिठू दत्ता, जयपाल सिंह, चंदन कुमार तिवारी, विशाल कुमार तिवारी, टिन प्लेट यूनियन महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे l
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories