Loading ...

jamshedpur-60 वर्ष के हुए गुरदीप सिंह सलूजा, जीवन के संघर्षों और अनुभवों का तय किया लंबा सफर

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

जीवन के छह दशकों के इस सफर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे और संघर्षों के बीच अपने जीवन को आगे बढ़ाया।

जमशेदपुर: शहर के रहने वाले गुरदीप सिंह सलूजा ने आज अपने जीवन के 60 वर्ष पूरे कर लिए। जीवन के छह दशकों के इस सफर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे और संघर्षों के बीच अपने जीवन को आगे बढ़ाया।

गुरदीप सिंह सलूजा का जन्म 16 नवंबर 1966 को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार कस्बे में हुआ था। उनके परिवार का इतिहास देश के विभाजन से जुड़ा हुआ है। वर्ष 1947 में भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान उनके पिता पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरात जिले में स्थित लाला मूसा से अपना घर-बार छोड़कर हिंदुस्तान आए थे। विभाजन की उस कठिन परिस्थिति में परिवार ने नए सिरे से जीवन की शुरुआत की।

गुरदीप सिंह सलूजा ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा चुनार में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने वाराणसी से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की।

जीवन के 60 वर्षों का यह पड़ाव उनके लिए अब तक के सफर को याद करने और आने वाले समय की नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का अवसर है।(नीचे पढ़ें पूरी खबर)

गुरदीप सिंह सलूजा के जीवन का आगामी सफर धर्म और समाजसेवा के प्रति समर्पित रहेगा। उनका मानना है कि जीवन में धन-दौलत और पद से बढ़कर लोगों का प्यार, विश्वास और सम्मान मायने रखता है। अब तक के जीवन सफर में उन्हें समाज के हर वर्ग से जो स्नेह और इज्जत मिली है, वही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

जीवन के 60 वर्ष पूरे करने के इस विशेष अवसर पर उनका संकल्प है कि आने वाले समय में भी वे धर्म, समाज और मानवता की सेवा के लिए अपना योगदान देते रहेंगे। छह दशकों के अनुभवों के साथ वे जीवन की नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *