jamshedpur-स. तारा सिंह गिल के नेतृत्व में झारखंड सिख समन्वय समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मिला।know more about it.
jamshedpur
Daily Dose News

झारखंड सिख समन्वय समिति के अध्यक्ष सरदार तारा सिंह गिल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज ७/१२/२३ को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी झारखंड सरकार को सर्किट हाउस में भेंट कर अंगवस्त्र एवं पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया गया.
झारखंड के सिखों की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के संबंध में उनका ध्यान आकर्षित करते हुए निम्नलिखित ५ सूत्री माँगो का ज्ञापन सौंपा गया.
1) झारखंड के सिखों को जाति प्रमाण-पत्र का एन ओ सी( NOC) दिया जाए.
2)सिख गुरुओं गुरु नानक देव जी अथवा गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम एक विश्वविद्यालय की स्थापना जमशेदपुर में की जाये जिसमें शैक्षणिक शिक्षा के अलावा अभियान्त्रिकी एवं चिकित्सा की शिक्षा व्यवस्था उच्चस्तर की हो ताकि हमारे बच्चे को दूसरे राज्यों में न जाना पड़े .
3) सिखों की जनसंख्या जमशेदपुर में लगभग २ लाख है अत: एक विधान सभा सीट से सर्वसम्मति पूर्वक सिख उम्मीदवार को खड़ा किया जाये.
4) झारखंड में भी उर्दू अकैडमी की तर्ज़ पर सिख अकैडमी की स्थापना की जाये.
5) सिखों के बुद्धिजीवी वर्ग झारखंड सरकार की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में १ सिख का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो.
Read This Also
मुख्यमंत्री महोदय जी ने इस पर विचार विमर्श करने की बात का आश्वासन दिया है .
कार्यक्रम में झारखंड सिख समन्वय समिति के निम्नलिखित सदस्य शामिल थे .
हरविंदेर सिंह मिंटू,गुरदीप सिंह काके,दलजीत सिंह दल्ली,अजीत सिंह गंभीर,रवींद्र सिंह रवि,हरजीत सिंह विर्दी,हरविंदर सिंहसाकची,इंदर सिंह इंदर,बलजीत सिंह,दलजीत सिंह बिल्ला,अवतार सिंह भाटिया,सतबीर सिंह गोल्टू,पिंटू सैनी,जातिंदरसिंह शालू,हरिंदर सिंह बेदी,कमलजीत कौर गिल,सविता सिंह तथा अन्य कई लोग शामिल थे .
