Loading ...

Tatanagar- 160 तीर्थ यात्रियों का जत्था जलियांवाला बाग एक्सप्रेस से हेमकुंड के लिए रवाना हुआ.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Tatanagar

SIKH MEDIA

जमशेदपुर l हेमकुंड साहब का दर्शन करने के लिए सरदार अमरजीत सिंह बॉबी के नेतृत्व में 160 तीर्थ यात्रियों का जत्था जालीयावाला बाग एक्सप्रेस से हेमकुंड साहब जाने के लिए रवाना हुआ.

इस विशेष मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरिष्ठ समाजसेवी शिव शंकर सिंह उपाध्यक्ष हरमिंदर सिंह मेदी महासचिव अमरजीत सिंह महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला ज्ञानी जसपाल सिंह छाबड़ा सलाहकार परविंदर सिंह सोहल सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे चरणजीत सिंह सेंट्रल नौजवान सभा प्रधान अमरीक सिंह इंद्रजीत सिंह इंदर मलकीत सिंह दर्शन सिंह काले समेत कई गन्यमान्य लोग इन तीर्थ यात्रियों को रवाना करने के लिए पहुंचे हुए थे.

इस मौके पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी द्वारा अमरजीत सिंह बॉबी एवं अन्य तीर्थ यात्रियों को गुरु घर के आशीर्वाद के रूप में स्रोपा भेंट कर सम्मानित एवं स्वागत किया गया l

तीर्थ यात्रियों की सफलता के लिए गुरु महाराज के चरणों में भाई जसपाल सिंह छाबड़ा द्वारा अरदास की गई.

तीर्थ यात्रियों में सबसे खास बात यह रही की 107 वर्ष की वृद्ध माता शामिल है और लगातार 8 वर्षों से आठ बार हेमकुंड साहब की यात्रा कर चुकी है इसके अलावा अमरजीत सिंह बॉबी की बुजुर्ग माता जी यात्रियों के साथ उनका हौसला बढ़ाने के लिएगई है.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *