Loading ...

jamshedpur-सोलर पैनल सिस्टम सब्सिडी मामले में डेली डोज़ न्यूज़ चैनल ने किया सर्वे। आरोप झूठे साबित हुए।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

सोलर पैनल सिस्टम सब्सिडी मामले में डेली डोज़ न्यूज़ चैनल ने किया सर्वे। आरोप झूठे साबित हुए,हुई किरकिरी

जमशेदपुर: पिछले दिनों साक्ची गुरुद्वारा साहिब में सोलर पैनल सिस्टम के सब्सिडी के संबंध में सवाल उठाए गये थे। जिसमें कहा गया था कि सोलर पैनल सिस्टम को लगवाने पर सब्सिडी मिलती है जो कि साक्ची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने नहीं ली।
इस बारे में बातचीत करने के उद्देश्य से डेली डोज़ न्यूज़ चैनल पंजाबी के संवाददाता ने कमेटी प्रधान सरदार निशान सिंह से संपर्क किया। और इसकी वजह जानने की कोशिश की।

jamshedpur

कमेटी प्रधान सरदार निशान सिंह एक जिम्मेदार पद पर बैठे होने के नाते इस मामले को गंभीरता से लिया। और संवाददाता को विस्तार से बताया कि साक्ची गुरुद्वारा साहिब में 3 फेस 440 बोल्ट का कनेक्शन है। और जहां तक सब्सिडी का सवाल है। आप कहीं भी पता कर सकते हैं। कमर्शियल कनेक्शन पर सब्सिडी नहीं मिलती। इसकी जानकारी आरोप लगाने वालों को भी है। और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि सोलर पैनल सिस्टम लगाने के वक्त जो मिनट्स बनाया गया था। उनके सहमति से बना और उसमें जोगी और उनके पिता सरदार महेंद्र सिंह द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। अब वो संगत को गुमराह करने के उद्देश्य से अनाप – शनाप बयानबाजी कर रहे हैं।

jamshedpur

सरदार निशान सिंह ने आगे कहा कि सोलर पैनल सिस्टम को ईंस्टॉल करवाने के पहले कमेटी के सभी सदस्यों की सहमति ली गई। जिसमें जोगी भी शामिल थे। उस वक्त जो मिनट्स तैयार किया गया जानकारी हेतु सारे हाउस को पढ़कर सुनाया गया। जिससे सबको इसकी जानकारी हो जाए।

चूंकि गुरुद्वारा साहिब का कनेक्शन डोमेस्टिक नहीं बल्कि कमर्शियल दायरे में आता है। इसलिए सब्सिडी मिलने का सवाल ही नहीं उठता। सरदार निशान सिंह ने आरोप लगाने वालों को निशाने पर लेते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले जानकारी हासिल कर लेना चाहिए। क्योंकि गुरु घर राजनीति करने की जगह नहीं है। संगत की सुविधा के लिए हमारी कमेटी को जो काम करने चाहिए वो हम बखूबी जानते हैं। गुरुद्वारा साहिब के विकास के लिए संगत के पैसे का सही उपयोग किया जा रहा है। फालतू का एक रुपया भी खर्च नहीं हो रहा है।

https://www.instagram.com/fashion_at_a_glancee?igsh=YmxyNGF1cXJhN3Js

डेली डोज़ न्यूज़ चैनल पंजाबी ने किया सर्वे।

सब्सिडी मामले की पुख्ता जानकारी के लिए डेली डोज़ न्यूज़ चैनल पंजाबी के संवाददाता ने टाटा पॉवर सोलर से दूरभाष पर सीधा संपर्क किया। तो वहाँ से भी वही बताया गया कि कमर्शियल कनेक्शन पर सब्सिडी उपलब्ध नहीं होती।
इन सब बातों से ये साबित होता है कि सरदार निशान सिंह के कमेटी के पिछले तीन साल के कार्यकाल में किये गए सराहनीय कार्य की चारों ओर प्रशंसा होने पर लोगों में घबराहट है।और अब गुरुद्वारा कमेटी का चुनाव नजदीक होने की वजह से ये सब बातें निकल कर सामने आ रही हैं।

Please Read This Also


jamshedpur-चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह महासचिव अमरजीत सिंह गुरु चरण सिंह बिल्ला बने.


jamshedpur-गले में तिरंगा डाले जनसमर्थन के लिए पदयात्रा को निकली बलबीर कौर.


jamshedpur-अमृतवेला परिवार के संस्थापक गुरदीप सिंह सलूजा 100 वें सप्ताह के अवसर पर भरेंगे हाजरी।


jamshedpur-9-10 फरवरी को शहीदी समागम के दौरान गुरमत ज्ञान कान्टेस्ट का आयोजन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *