Loading ...

jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा साहिब में गुरमत समागम कल।know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

जमशेदपुर: शहर के मशहूर गुरुद्वारा शहीद बाबा दीपसिंह जी सीतारामडेरा में कल यानी शनिवार को शाम 6:45 बजे से 7:45 बजे तक गुरमत समागम करवाया जाएगा। जिसमें पंजाब के सिख प्रचारक भाई अमृतपाल सिंह जी विशेष रूप से पहुंच रहे हैं।

https://t.me/dailydosenews247jamshedpur


सिख पंथ के विद्वान भाई अमृतपाल सिंह जी मन्नण ने दूरभाष पर डेली डोज़ न्यूज़ चैनल के संवाददाता को बताया कि कल का समागम सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी दिवस पर आधारित है। कल की कथा में सिख संगत को श्री गुरु तेगबहादुर जी के शहीदी और उनके इतिहास की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
विदीत है कि पिछले 24 नवंबर को पूरे विश्व में श्री गुरु तेगबहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया गया। जिसमें दूनिया भर के लोगों ने श्री गुरु तेगबहादुर जी को याद किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने कहा कि श्री गुरु तेगबहादुर जी की शहादत सिखों के लिए ही नहीं पूरे देश के हर वर्ग के लिए खास है। सो, गुरु तेगबहादुर जी के याद में रखे गए समागम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और गुरु तेगबहादुर जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इसे भी पढ़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *