Loading ...

Sad News-तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Sad News

SIKH MEDIA

जमशेदपुर।
जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत गिट्टी मशीन के पास मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे एक सिख व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। उसे होश में लाने के लिए लोगों ने काफी उपाय लगाए, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

अंततः उसके निधन होने की सूचना फैल गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिख समाज के लोगों ने व्यक्ति की पहचान 45 वर्षीय जसबीर सिंह के रूप में की। बताया गया कि जसबीर सिंह तारकंपनी इंद्रानगर गुरुद्वारा का सेवादार है। लोगों ने तारकंपनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह को घटना की सूचना दी। उसके बाद गुरुद्वारा कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिसिया कार्रवाई पूरी करने के बाद कमेटी के प्रतिनिधियों ने ही विधि विधान के साथ जसबीर सिंह का अंतिम संस्कार देर शाम मानगो स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में संपन्न कराया।

स्थानीय लोगों के अनुसार व्यक्ति मूर्छित होकर जब गिरा तो उसे होश में लाने की कोशिश की गई। एकबार वह होश में आया और लोगों को एक झटके में धन्यवाद किया, लेकिन फिर वह बेहोश हो गया। उसके बाद पता चला कि उसने प्राण त्याग दिए हैं। तारकंपनी गुरुद्वारा के प्रधान अमरजीत सिंह के मुताबिक जसबीर सिंह अविवाहित था। उसके परिजन भी नहीं हैं। वह बिरसानगर में किराए के मकान में रहता था और तारकंपनी गुरुद्वारा में नियमित सेवा निभाता था।

इस कारण स्थानीय संगत का उसे भरपूर प्यार मिलता था। सूचना के बाद कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनके अनुसार वह बिरसानगर में एक डिस्पेंसरी से दवा लेकर घर लौट रहा था। उसी दौरान उसकी तबियत बिगड़ गई और मौत होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद जसबीर सिंह की मौत की खबर सुनकर दूरदराज के रिश्तेदार भी उसके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

अंतिम संस्कार के वक्त सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह समेत पूरी टीम, तारकंपनी गुरुद्वारा के ग्रंथी बाबा सुखदेव सिंह खालसा, कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह, महासचिव हरदीप सिंह, गुरदीप सिंह, बलदेव सिंह, गुरविंदर कंग, हरजीत सिंह, रणजीत सिंह, नौजवान सभा के प्रधान सतविंदर सिंह, स्त्री सभा की प्रधान सुरेंद्र कौर, बलविंदर कौर, रिंकू कौर, लखविंदर कौर, गुरमीत कौर एवं टीम उपस्थित रही। अमरजीत सिंह ने बताया कि मरणोपरांत जो भी कार व्यवहार हैं वह गुरुद्वारा कमेटी संपन्न कराएगी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *