Loading ...

jamshedpur-जी टाउन गुरुद्वारा साहिब में 14 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित जी टाउन गुरुद्वारा साहिब में सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 नवंबर को माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सिख संगत के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8:30 बजे संगत के साथ श्री सुखमनी साहिब जी के पावन पाठ से होगी। पाठ की समाप्ति के उपरांत विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें बिष्टुपुर गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे के साथ भाई हरमीत सिंह एवं भाई रामप्रीत सिंह अपने मनोहर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।

वहीं, कथा वाचक भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी माता साहिब कौर जी के जीवन एवं उनके गौरवशाली इतिहास से संगत को अवगत करवाएंगे। धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से माता साहिब कौर जी के जीवन, त्याग और सिख पंथ में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया जाएगा।

इस संबंध में सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर ने जमशेदपुर की समूह स्त्री सत्संग सभाओं, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, अकाली दल एवं सीजीपीसी के पदाधिकारियों सहित समस्त सिख संगत से अपील की है कि वे इस पावन जन्म दिहाड़े के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी भरकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाएं।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *