jamshedpur-निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन से जमशेदपुर स्तब्ध, सीजीपीसी ने जताया गहरा शोक

SIKH MEDIA
अभय सिंह के आवास पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले सीजीपीसी के पदाधिकारी, अंतिम शवयात्रा में भी हुए शामिल
जमशेदपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के छोटे भाई निर्भय सिंह के आकस्मिक निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सीजीपीसी ने अपने शोक संदेश में कहा कि इस दुखद घड़ी में अपनी संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं। निर्भय सिंह का अचानक इस दुनिया से चले जाना बेहद पीड़ादायक है। उनके असमय निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरा जमशेदपुर समाज स्तब्ध और मर्माहत है।
इस दुख की घड़ी में सीजीपीसी के पदाधिकारी भाजपा नेता अभय सिंह के आवास पहुंचे और शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं। कमेटी ने कहा कि निर्भय सिंह का असमय निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में सीजीपीसी पूरी तरह शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।
सीजीपीसी के पदाधिकारी स्वर्गीय निर्भय सिंह की अंतिम शवयात्रा में भी शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह, तख्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह मंटू, अजीत गंभीर, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, रविंद्र सिंह रिंकू, हरदीप सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, अमृतपाल सिंह मोनू सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories