Loading ...

sagrand-साकची गुरुद्वारा में देसी कैलेंडर अनुसार भादो माह की संग्राद पर विशेष कीर्तन दरबार,know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

sagrand



jamshedpur-बेअदबी मामले पर बना कानून: जाने मास्टरमाइंड तक कैसे पहुंचेगी पंजाब पुलिस।



CGPC NEWS-ਟੈਲਕੋ ਗੁਰਦੁਆਰੇ ਦੇ ਦੁਬਾਰਾ ਚੁਣੇ ਗਏ ਮੁਖੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੀਜੀਪੀਸੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।



jamshedpur-पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त एवं नवनियुक्त सिटी एसपी ललित मीणा से सिख मीडिया की औपचारिक मुलाकात।



jamshedpur-कलगीधर मध्य विद्यालय विवाद प्रकरण: जिला शिक्षा अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम द्वारा आदेश जारी।

sagrand

"भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत….." सबद गायन कर किया गया भादो माह का स्वागत

साकची गुरुद्वारा में देसी कैलेंडर अनुसार भादो माह की संग्राद पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया जहाँ संगत ने "भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत….." सबद गायन कर भादो माह का स्वागत किया।


शुक्रवार को इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची (जीपीसीएस) द्वारा आजोजित भादो माह की संग्रांद में संगत ने बड़ी संख्या में श्रद्धा भाव से गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रन्थ साहिब के सम्मुख माथा टेका और विश्व कल्याण के लिए अरदास कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह एवं महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि नानकशाही कैलेंडर अनुसार गुरुद्वारा साहिब में हर माह विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाता है।

exclusive interview

इस उपलक्ष्य पर आयोजित कीर्तन दरबार में सर्वप्रथम सुखमणि साहिब जत्था ने कीर्तन गायन किया उपरांत सिख स्त्री सत्संग सभा, साकची की बीबीयों ने गुरबाणी सबद गायन किया। गुरुद्वारा साहिब साकची के हजूरी रागी जत्था भाई संदीप सिंह जी जवद्दी ने ‘भदूय भरम भुलानिया दूजे लगा हेत, लख सिगार बड़ाईआ कारज नाहीं केत’ कीर्तन गायन कर भादो माह का स्वागत किया जबकि गुरुद्वारा साहिब साकची के ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह ने गुरमत विचार संगत के साथ साझा करते हुए उन्होंने भादो माह की संग्राद के बारे विस्तार पूर्वक वर्णन किया। कीर्तन दरबार की समाप्ति के कड़ाह प्रसाद वितरण के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया, जिसमें संगत ने बड़े ही श्रद्धा भाव और प्रेमपूर्वक से लंगर ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *