Loading ...

jamshedpur-सोनारी गुरुद्वारा साहिब में “किर्तन नाल जुड़ो,गुरुमुखी सिखो” की कक्षाएं आरंभ की गईं।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

नयी पीढ़ी को धर्म से जोड़ने की जरूरत-सरदार बलबीर सिंह

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

जमशेदपुर- सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संगत को धर्म से जोड़ने हेतु नई पहल की गई है। जिसके तहत किसी भी उम्र की महिलाएं बच्चे युवा एवं बुजुर्ग किर्तन एवं गुरुमुखी भाषा की नि:शुल्क शिक्षा ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस मिशन के तहत शुद्ध एवं स्पष्ट पाठ सिखाने की क्लास भी शुरू की गई है। इसके अलावा गुरबाणी किर्तन सिखने के लिए हारमोनियम एवं तबला बजाने के गुर भी सिखाये जाएंगे।
इस संबंध में सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार बलबीर सिंह ने मीडिया को बताया

कि आज हमें अपनी नयी पीढ़ी को धर्म से जोड़ने की जरूरत है। ताकि आने वाले समय में सिख धर्म एवं सिख इतिहास के प्रति लोगों की जागरुकता बनी रहे। सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इस पहल की जमशेदपुर की संगत सराहना कर रही है।
“किर्तन नाल जुड़ो, गुरमुखी सिखो” की क्लास हर शनिवार शाम 4-30 बजे से 5-30 बजे तक सोनारी गुरुद्वारा साहिब में होती है।
ज्यादा जानकारी के लिए शिक्षिका बीबी रविंदर कौर को 6205469689 नंबर पर संपर्क करके अपना नाम रजिस्टर्ड करवायें।

एक सर्वे के मुताबिक सोनारी की संगत का कहना है कि सोनारी गुरुद्वारा साहिब में प्रधान सरदार बलबीर सिंह के नेतृत्व मे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों मे तेजी आई है।


jamshedpur-शांति समिति ने निवर्तमान थाना प्रभारी को विदाई दे नए साकची थाना प्रभारी का किया स्वागत


GLORIOUS ARTICAL-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब का बदलता हुआ स्वरूप।


jamshedpur-होला मोहल्ला के पावन पर्व पर सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह का सिख संगत के नाम संदेश।


jamshedpur-5 वर्ष पूर्व स्थापित की गई जे एन टाटा की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *