Tatanagar-जलियांवाला बाग एवं जम्मू तवी एक्स्प्रेस ट्रेनों के 4 दिसंबर से बंद करने के विरोध में रेलमंत्री को दिया गया ज्ञापन,know more about it.

Tatanagar

Daily Dose News

jamshedpur/21/11/2023/जमशेदपुर की समाजिक संस्था सांझी आवाज ने टाटानगर स्टेशन से चलने वाली जलियांवाला बाग एवं जम्मू तवी एक्स्प्रेस ट्रेनों का परिचालन 4 दिसंबर से बंद होने के रेलवे विभाग के फैसले का पुरजोर विरोध करते हुए रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष शहर के लोगों की परेशानी एवं समस्याओं से अवगत कराते हुए एक पत्र सौंपा।

संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सतबीर सोमू ने बताया कि पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को भी भेजा गया है।
सतबीर सोमू के आग्रह पर जमशेदपुर की जनता को भी मीडिया के माध्यम से ये पत्र आम किया जा रहा है। जिससे सब मिलकर रेलवे विभाग के इस फैसले का विरोध करें।

What is written in the letter ?

  • टाटा अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 18103 अप और 18104 डाउन का परिचालन 4 दिसंबर 2023 से 1 मार्च 2024 तक बंद रहेगा। बंद किए जाने का कारण रेलवे प्रशासन द्वारा मौसम और कुहासा बताया गया है। यह भी सप्ताह में 2 दिन चलती है और इसे भी रोजाना किए जाने की जरूरत है।
  • पहले झारखंड कोल्हान इलाके से उत्तर भारत को जानेवाले यात्री जम्मूतवी टाटानगर ट्रेन संख्या 18101 अप और 18102 डाउन की सुविधा का लाभ लेते थे, जो कोविद 19 के पहले रोजाना चलती थी। बाद में सप्ताह में दो दिन चल रही है। जिसे रोजाना किए जाने की जरूरत है।
  • झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर एवं समस्त कोल्हान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में रहते हैं और वही झारखण्ड वासी रोजगार की तलाश में हरियाणा, दिल्ली पंजाब को जाते हैं, उनके आवागमन का मुख्य साधन रेलवे ही है।
  • ट्रेन संख्या 18101 अप और 18102 डाउन से बड़ी संख्या में लोग अमृतसर स्वर्ण मंदिर एवं जम्मू मां वैष्णो देवी के दर्शन करने को जाते हैं।
    18103 अप और 18104 डाउन वाराणसी,अयोध्या, हरिद्वार एवं अमृतसर जैसे समृद्ध धार्मिक विरासत एवं अध्यात्म के साथ लोगों को जोड़ती है और एक मजबूत भारत के निर्माण में इसकी बड़ी भूमिका है।
  • माननीय रेलवे मंत्री जी, तकनीकी एवं विज्ञान के क्षेत्र में भारत दुनिया के सभी देशों में अगली पंक्ति में खड़ा है। हम अंतरिक्ष एवं चांद को पहुंच चुके हैं और सूचना प्रौद्योगिकी में अमेरिका चीन जापान को पीछे छोड़ चुके हैं। तकनीकी रूप से परिपूर्ण भारत में क्या मौसम के आधार पर ट्रेन का परिचालन बंद किया जा सकता है जबकि आज जीपीएस सिस्टम (global position system) से सारा कार्य हो रहा है। अब यदि मौसम का हवाला देखकर ट्रेन बंद किया जा सकता है तो भारत की तकनीकी क्षमता पर, आपकी सोच पर रेलवे प्रशासन सवाल खड़े कर रहा है।
    आपसे अनुरोध है कि आप अपने प्रभाव का प्रयोग कर इस ट्रेन का परिचालन बंद होने से रोके।
    बिहार उत्तर प्रदेश हरियाणा एवं पंजाब हिमाचल कश्मीर को जाने वाले यात्री आपके इस शुभ कार्य के लिए हमेशा यह लोग उपिस्थ्न थी सतबीर सिंह “सोमू” जगतर सिंह नागी, अर्जुन वालिया , रजिंदर सिंह लाली गुरजिंदर सिंह पिब्टू तरवीबदर भाटिया

Read This Also

https://dailydose24x7.co.inthreat-to-p-m-modi-and-c-m-yogi/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *