jamshedpur-आज सीतारामडेरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में हरविंदर सिंह जमशेदपुरी करेंगे कथा विचार।know more about it.
jamshedpur
DAILY DOSE NEWS

आज शाम जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित गुरुद्वारा साहिब में विशेष दीवान में शहर के प्रसिद्ध सिख कथा वाचक भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी कथा विचार करेंगे।
ये समाचार आप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी, दुपट्टा सागर बिस्टुपुर, नागी मोबाइल कम्यूनिकेशन्स के सहायता से प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम शाम को रहरास के उपरांत 7 बजे आरंभ होगा। जिसका समापन 8 बजे किया जाएगा।
इस संबंध में भाई हरविंदर सिंह जमशेदपुरी कथा वाचक ने डेली डोज़ न्यूज़ चैनल के संवाददाता से बात करते हुए कहा कि आज की कथा का मूल विषय श्री गुरुनानक देव जी द्वारा स्त्री सम्मान किया गया उच्चारण “सो क्यूँ मंदा आखियै,जित्त जन्मे राजान” पर आधारित है। समाज में महिलाओं की क्या अहमीयत है उसपर प्रकाश डाला जाएगा।। और इसका गुरबाणी में क्या महत्व है। और श्री गुरु ग्रंथ साहिब में महिलाओं के अधिकार का कितना वर्णन किया गया है। आज इस विषय पर कथा विचार करके संगत को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने जमशेदपुर के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से आग्रह करते हुए कहा कि वो इस प्रकार के समागम निरंतर करवाने की कोशिश करें। जिससे कि संगत को गुरबाणी का असल मकसद समझाया जा सके।


Bhai Harvinder Singh Jamshedpuri
ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ, ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ, ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ ਨਾਗੀ ਮੋਬਾਈਲ ਕਮਯੁਨੀਕੇਸੰਸ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।
इस बीच गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने जमशेदपुर की समूह संगत से अपील करते हुए कहा कि संगत समय पर गुरुद्वारा साहिब पहुँच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। और गुरुघर की खुशियाँ प्राप्त करें।