Loading ...

jamshedpur-साक्ची गुरुद्वारा साहिब,अमृतवेला में सुखमनी साहब का हो रहा है जाप।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

जमशेदपुर– शहर के सेन्टर में स्थित साक्ची गुरुद्वारा साहिब के विशाल दिवान हाल में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहादत को समर्पित चालीस दिन के श्री सुखमनी साहब के पावन पाठ की प्रवाह निरंतर चल रही है। बताया जा रहा है कि उक्त सुखमनी साहब के पाठ की लड़ी अमृतवेला में सुबह चार बजे साक्ची गुरुद्वारा के सुखमनी जत्था द्वारा पुरी श्रद्धा से किया जाता है। उसके उपरांत रोजाना सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं द्वारा किया जाता है।

साक्ची गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहब के पाठ होने से महौल भक्तिमय हो गया है। इस बीच स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी जतिंदरपाल कौर घुम्मन ने बताया कि सुखमनी साहब के पाठ की लड़ी पिछले 6मई से आरम्भ की गयी थी और 15 जून को समाप्त हो रही है।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *