Loading ...

jamshedpur-ब्लू सफॉयर रेस्टोरेंट द्वारा बिस्टूपुर में छबील लगाई गई।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA

श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर छबील एवं चना प्रसाद का वितरण

जमशेदपुर– बिस्टूपुर स्थित ब्लू सफॉयर रेस्टोरेंट द्वारा बिस्टूपुर मार्केट में श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी को समर्पित भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडे मीठे जल की छबील एवं चना प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर सोनारी गुरुद्वारा के हेडग्रंथी भाई रामप्रीत सिंह ने अरदास की। और उपस्थित संगत में कड़ाह प्रसाद वितरित किया।

इस मौके पर सोनारी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार बलबीर सिंह समेत सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

इस सेवा कार्य में सचिन बुधराजा, हरदीप राजा, रविंदरपाल सिंह, पिंटू भाटिया, दमनप्रीत सिंह, राजू बुधराजा, श्याम जी एवं अन्य सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी सेवादारों ने श्रद्धा एवं समर्पण भाव से लोगों की सेवा की।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,अर्जुन सिंह वालिया किताडीह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *