jamshedpur-जमशेदपुर शहर के रागी भाई गुरदीप सिंह “निक्कू”ने रचा इतिहास। पाकिस्तान के गुरुद्वारों में लगाई हाजरी।know more about it.
jamshedpur
SIKH MEDIA

DAILY DOSE NEWS
जमशेदपुर के रागी जत्थे ने रचा इतिहास। पाकिस्तान के गुरुद्वारों में लगाई हाजरी।
जमशेदपुर: शहर के जाने माने किर्तनिए हरमन प्यारे भाई गुरदीप सिंह “निक्कू” ने जमशेदपुर शहर का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊचा करते हुए शहर के लिए एक किर्तिमान स्थापित किया।

जिससे शहर के सिख समाज का सर गर्व से उपर हो गया। बताते चलें, कि भाई गुरदीप सिंह निक्कू भारत के अलावा अब देश के बाहर भी किर्तन हाजरी के लिए जाते हैं। जहाँ पहली बार श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन पर्व पर श्री गुरु नानकदेव जी के जन्म स्थान ननकानासाहिब जाने का मौका मिला।
इस संबंध में भाई गुरदीप सिंह निक्कू ने सिख मीडिया के संवाददाता को बताया कि पाकिस्तान के दस दिनों के टूर में ननकानासाहिब में किर्तन हाजरी के दौरान पाकिस्तान के ऐतिहासिक गुरुद्वारों में भी सेवा करने का अवसर मिला। जिसमें मुख्य रूप से श्री ननकानासाहिब, पंजा साहिब, श्री गुरु रामदास जी का जन्म स्थान चुना मंडी लाहौर, गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी स्थान लाहौर रोरी साहिब आदि ऐतिहासिक गुरुद्वारों में हाजरी लगा कर आये। उन्होंने अपने पाकिस्तान दौरे की खास तस्वीरें शेयर कीं जिसमें उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के SGPC के प्रधान सरदार रमेश सिंह अरोरा जी का पुरा सहयोग और प्यार मिला।इस दौरान पाकिस्तान के सिख संगत का भी काफी प्यार मिला।
https://t.me/dailydosenews247jamshedpur

अपने इस ऐतिहासिक दौरे का श्रेय मुख्य रूप से उन्होंने अपने परिवार के साथ साथ तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना के महासचिव सरदार इन्द्र जीत सिंह, श्याम सिंह, एवं श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई इंदर पाल सिंह, कार सेवा पिपली साहिब वाले बाबा अमर सिंह जी, तथा सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर एवं शहर की तमाम गुरुद्वारा कमेटियां तथा खास तौर पर जमशेदपुर शहर की समूह साध संगत को श्रेय देते हुए सबका धन्यवाद किया।

ਇਹ ਖਬਰ ਤੁਸੀਂ
*ਦੇਸੀ ਡੀਲਾਇਟ
*ਜੇਮਕੋ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ
*ਗੋਰੀਸੰਕਰ ਰੋਡ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਇਸਤਰੀ ਸਤਸੰਗ ਸਭਾ ਪ੍ਧਾਨ ਬੀਬੀ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੋਰ ਜੀ ਟਿੰਪੀ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੀਤਾਰਾਮਡੇਰਾ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸਾਕਚੀ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਸੋਨਾਰੀ,
*ਸਿਖ ਵਿਜਡਮ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਮਾਨਗੋ,
*ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਟਿਨਪਲੇਟ,
*ਸੈੰਟਰਲ ਗੁਰੂਦਵਾਰਾ ਪ੍ਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਜਮਸੈਦਪੁਰ,
*ਦੁਪਟਾ ਸਾਗਰ ਬਿਸਟੁਪੁਰ,
*ਮੋਸਨ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਅਕੈਡਮੀ ਜਮਸੇਦਪੂਰ,
*ਜਮਸੇਦਪੂਰ ਟਰਕ ਐੰਡ ਟਰੇਲਰ ਔਨਰ ਏਸੋਸਿਏਸ਼ਨ,
ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨਾਲ ਪਾ੍ਪਤ ਕਰ ਰਹੇ ਹੋ ਜੀ।
इसे भी पढ़ें।
