Loading ...

jamshedpur-भव्य शोभायात्रा के लिए साकची गुरुद्वारा सुसज्जित.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

SIKH MEDIA JAMSHEDPUR

गुरु गोबिंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व आज.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टुईलाडुंगरी, सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य) देशी डिलाइट्स रिफ्यूजी कालोनी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

सिख पंथ के दशम गुरु, साहिब-ए-कमाल, दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 359वां पावन प्रकाश पर्व शनिवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब को विशेष रूप से आकर्षक एवं दिव्य सजावट से सुसज्जित किया गया है, जहाँ संगत गुरु महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर मत्था टेकेगी।
प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 27 दिसंबर को साकची गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। शुक्रवार को प्रकाश दिहाड़े की बधाई देते हुए साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह ने समस्त संगत से विनम्र अपील की कि वे गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सम्मान में गुरुद्वारा साहिब में हाजिरी भरें तथा सुबह 10:00 बजे शोभायात्रा में सहभागी बनकर गुरु का प्रसाद ग्रहण करें।

शोभायात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु साकची गुरुद्वारा प्रबंधन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के यातायात डीएसपी नीरज कुमार, साकची यातायात प्रभारी शंकर कुमार एवं साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा से औपचारिक भेंट कर निर्धारित मार्ग की जानकारी साझा की। इस प्रतिनिधिमंडल में सतनाम सिंह सिद्धू, रणधीर सिंह सिद्धू, अजायब सिंह बरियार, सुखविंदर सिंह निक्कू, त्रिलोचन सिंह तोची, सतपाल सिंह राजू एवं परमजीत सिंह काले भी शामिल थे।

इस अवसर पर परमजीत सिंह काले ने बताया कि शोभायात्रा सुबह 10:00 बजे साकची गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर कालीमाटी रोड, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति गोलचक्कर, बसंत टॉकीज गोलचक्कर, साकची गोलचक्कर होते हुए पुनः उसी मार्ग से लौटेगी तथा काशीडीह मोड़ गोलचक्कर और आर.डी. टाटा गोलचक्कर से गुजरते हुए साकची गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न होगी। समापन के पश्चात समाप्ति की पावन अरदास की जाएगी। शोभायात्रा के दौरान जुगो-जुगो अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन पालकी संगत के दर्शन हेतु नगर भ्रमण करेगी जो समूचे वातावरण को आध्यात्मिक आलोक से ओतप्रोत कर देगी।

प्रकाशोत्सव के दौरान गुरुद्वारा परिसर में भव्य कीर्तन दरबार भी सजेगा, जहाँ संगत गुरु महाराज की अमृतमयी वाणी का रसपान कर आत्मिक शांति और बल प्राप्त करेगी। शोभायात्रा में स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब जत्था की बीबियाँ, नौजवान सभा, गुरु नानक उच्च एवं मध्य विद्यालय तथा मॉर्डन इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थी सहित गुरु-रूप साध संगत विशेष रूप से सहभागी होंगे।

सुखविंदर सिंह निक्कू ने बताया कि प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर गुरु का अटूट लंगर पूरे श्रद्धा भाव से संगत को समर्पित किया जाएगा ताकि सभी श्रद्धालु लंगर और कड़ाह प्रसाद ग्रहण कर गुरु कृपा के भागी बन सकें। वहीं हरजीत सिंह मोनू ने संगत से अपील करते हुए कहा कि इस अलौकिक अवसर पर गुरु चरणों में अरदास-बेनती कर शोभायात्रा को सफल बनाने में सहयोग दें।

प्रधान सरदार निशान सिंह ने समस्त सिख संगत एवं श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया कि वे गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर शोभायात्रा और कीर्तन दरबार में उपस्थित होकर गुरु घर की खुशियाँ और आशीर्वाद प्राप्त करें तथा गुरु के बताए सत्य, साहस और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।



jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में आमसभा आयोजित। लिये गए बड़े फैसले।



jamshedpur-सुरजीत सिंह खुशीपुर एवं बलवंत सिंह शेरों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी को अपने नामांकन दाखिल किया।



jamshedpur-गुरदयाल सिंह मानावाला द्वारा विशाल जनसभा।



jamshedpur-उम्र के आखिरी पड़ाव तक साथ निभाने वाले मौत में भी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *