jamshedpur-टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा में बाबा जीवन सिंह मेमोरियल लंगर हाल के प्रथम तल का निर्माण कार्य शुरू.

SIKH MEDIA
Daily Dose 24/7
निर्माण कार्य की सफलता एवं संगत की चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की गई।
जमशेदपुर। टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में बाबा जीवन सिंह मेमोरियल लंगर हाल के प्रथम तल के निर्माण कार्य का शुभारंभ धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व अकाली दल धर्मप्रचार कमेटी की ओर से सर्वप्रथम गुरु चरणों में अरदास की गई और गुरु महाराज से निर्माण कार्य की सफलता एवं संगत की चढ़दी कला के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं संगत ने सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरुद्वारा साहिब में लंगर हाल का विस्तार संगत की सेवा और सामाजिक कार्यों को और मजबूती प्रदान करेगा। बाबा जीवन सिंह मेमोरियल लंगर हाल के प्रथम तल के निर्माण से भविष्य में धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के दौरान संगत को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।(नीचे पढ़ें पूरी खबर)
ये रहे उपस्थित।
इस अवसर पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू घाटशिला विधायक श्री सोमेश सोरेन, सीजीपीसी के वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह,महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरिंदर सिंह छिंदे, सुखदेव सिंह बिट्टू, भाजपा नेता दिनेश कुमार, गुंजन यादव,कुलवंत सिंह बंटी, सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, जसवंत सिंह गिल,जोगिंदर सिंह जोगी, राकी सिंह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ताजदार आलम, झामुमो नेता सन्नी सिंह, जसवंत सिंह भोमा,अर्जुन सिंह वालिया, सेन्ट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह,
टिनप्लेट गुरुद्वारा के प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुर, नामदा बस्ती गुरुद्वारा के प्रधान एवं सीजीपीसी के संयुक्त महासचिव दलजीत सिंह,गोल पहाड़ी गुरुद्वारा प्रधान लखविंदर सिंह, जसबीर सिंह पदरी, करमजीत सिंह कम्मे,बारीडीह गुरुद्वारा प्रधानअवतार सिंह सोखी, छन्नी बाबा गुरुद्वारा प्रधान सविंदर सिंह लादेन, बिरसानगर गुरुद्वारा प्रधान परमजीत सिंह रोशन, साक्ची गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू,सिमर भाटिया, दमनप्रीत सिंह, दलजीत सिंह,स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी दलबीर कौर के साथ उनकी पूरी टीम, सिख नौजवान सभा के समूह सदस्य समेत कई समाजसेवी एवं उद्यमी तथा गणमान्य अतिथि एवं गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
फोन पर दी बधाई।
टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह के नेतृत्व और समूह संगत और समाज के लोगों के सहयोग से शुरू किए गए बाबा जीवन सिंह जी मेमोरियल लंगर हाल के प्रथम तल के निर्माण कार्य के लिए तख्त श्री हरमंदिर जी पटना के महासचिव इंद्रजीत सिंह, समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, सीजीपीसी चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते, सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी कमलजीत कौर ने सरदार सतबीर सिंह को फोन करके बधाई प्रेषित की।
कार्यक्रम के अंत में संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वरताया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories