jamshedpur-कोहरे के नाम पर टाटानगर-अमृतसर ट्रेन बंद करने के फैसले के खिलाफ सीजीपीसी की विशेष बैठक कल.

SIKH MEDIA
जमशेदपुर। रेलवे विभाग द्वारा जाड़े के मौसम में कोहरे का हवाला देते हुए टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग ट्रेन सेवा बंद करने के फैसले के खिलाफ सिख समाज ने आवाज बुलंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी मुद्दे को लेकर साक्ची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) कार्यालय में कल, रविवार 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे एक विशेष बैठक आयोजित की गई है।
बैठक में ट्रेन सेवा बंद किए जाने के फैसले पर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान सिख समाज की ओर से रेलवे विभाग के समक्ष अपनी मांगों को प्रभावी तरीके से रखने तथा ट्रेन सेवा जारी रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीजीपीसी अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह ने कहा कि यह ट्रेन केवल सिख समाज के लिए नहीं बल्कि सभी समाज और धर्म के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जाड़े के मौसम में कोहरे का हवाला देकर महत्वपूर्ण ट्रेन सेवा को बंद किए जाने के फैसले के खिलाफ रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से यह विशेष बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि बैठक में समाज के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का रुट यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसके बंद होने से लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस ट्रेन से वाराणसी एवं अमृतसर जैसे तीर्थस्थान पर जाने के लिए श्रद्धालुओं को सुविधा प्रदान करती है।
सरदार भगवान सिंह ने शहर के सभी समाज के प्रबुद्ध लोगों को इस बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस जरुरी ट्रेन सेवा को शुरू करवाने के लिए सभी समाज के लोगों को एकजुट होकर विचार विमर्श करते हुए आगे की रणनीति तैयार करने की आवश्यकता है।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories