Loading ...

JAMSHEDPUR-शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सिख नौजवान सभा ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

SIKH MEDIA

गुरुद्वारा सिंह सभा गौरीशंकर रोड में अरदास के बाद शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, राहगीरों व बच्चों में बांटे लड्डू-चॉकलेट.

जमशेदपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर सिख नौजवान सभा एवं भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुद्वारा सिंह सभा गौरीशंकर रोड के हजूरी ग्रंथी द्वारा अरदास से हुई। इसके पश्चात उपस्थित नौजवानों एवं सदस्यों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया।

इस अवसर पर सिख नौजवान सभा के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों और देशहित में उनके त्याग को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए साहस, देशप्रेम और समाज के प्रति जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद राहगीरों एवं बच्चों के बीच लड्डू और चॉकलेट का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शहीद भगत सिंह के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया।इस मौके पर इंकलाब जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंज गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भगत सिंह स्मारक समिति की ओर से गुरजिंदर सिंह पिंटू एवं गुरचरण सिंह जुगनू की सक्रिय भूमिका रही।

वहीं सिख नौजवान सभा की ओर से नवनिर्वाचित प्रधान हरमन सिंह धामी, राजपाल सिंह, कारणदीप सिंह, बिंदरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, रिंकू, अनमोल सिंह, जसवंत सिंह, जश्न सिंह, रघुवीर सिंह, जसप्रीत सिंह, परितोष सिंह सहित बड़ी संख्या में नौजवान शामिल हुए।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *