Loading ...

jamshedpur-AIMSWA झारखंड राज्य की प्रधान बीबी बलजीत कौर को बिरसा नगर गुरुद्वारा में सम्मानित किया गया।

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

JAMSHEDPUR

SIKH MEDIA

आल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की झारखंड महिला विंग की प्रधान बनने पर किया गया सम्मान

जमशेदपुर। बिरसानगर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित एक विशेष अवसर पर आल इंडिया मजहबी सिख वेलफेयर एसोसिएशन की झारखंड राज्य महिला विंग की प्रधान बीबी बलजीत कौर को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन एवं स्त्री सत्संग सभा की ओर से उन्हें सम्मान प्रदान करते हुए उनके सामाजिक एवं सिख समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई।

इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब स्त्री सत्संग सभा की सक्रिय सदस्य गीता कौर समेत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी एवं स्त्री सत्संग सभा की बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। उपस्थित सदस्यों ने बीबी बलजीत कौर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे महिला विंग को मजबूत करने के साथ-साथ समाजसेवा एवं सिख समाज की महिलाओं को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

सम्मान समारोह के दौरान गुरुद्वारा साहिब का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित संगत ने बीबी बलजीत कौर को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *