jamshedpur-सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की उदार नीति, ग्रंथी भाई परमजीत सिंह को इलाज हेतु धनराशि देकर किया विदा।

Daily Dose 24/7
SIKH MEDIA
ग्रंथी भाई परमजीत सिंह किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।
जमशेदपुर- सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पिछले कुछ सालों से सेवा निभा रहे ग्रंथी भाई परमजीत सिंह को उनके स्वास्थ्य ठीक न रहने के कारण उदार नीति के तहत उन्हें इलाज के लिए एक अच्छी खासी धनराशि का चेक प्रदान किया गया, और उन्हें ससम्मान विदाई देकर सेवामुक्त किया गया।
इस संबंध में कमेटी के पदाधिकारियों ने मीडिया को बताया गया कि ग्रंथी भाई परमजीत सिंह किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके लिए उन्हें कमेटी द्वारा स्थानीय डाक्टरों को भी दिखाया गया, किंतु उन्हें आराम नहीं मिला, तो भाई परमजीत सिंह ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों से उन्हें सेवामुक्त करने के लिए आग्रह किया, कमेटी द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक बैठक बुलायी और ग्रंथी भाई परमजीत सिंह को इलाज हेतु एक बड़ी धनराशि का चेक सौंपा गया और उन्हें स्वास्थ्य होने तक सेवामुक्त किया गया। ईस अवसर पर भाई परमजीत सिंह ने सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर सीतारामडेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सुखविंदर सिंह, सिनीयर मीत प्रधान गुरदीप सिंह लाडी,महासचिव अविनाश सिंह, गुरदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह SIYALI,रंजीत सिंह ओमिट, सरबजीत सिंह, राजवंत सिंह राना, अमरजीत सिंह मथारु, गुरमिंदर सिंह भाटिया, मनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, अमरजीत सिंह भंगू तथा बलविंदर कौर रंधावा आदि मौजूद थे।
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories
I appreciate you sharing this blog post. Thanks Again. Cool.