CGPC NEWS-झारखंड जनक शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

Daily Dose 24/7
Sikh Media
जमशेदपुर l झारखंड जनक पद्म भूषण दीशुम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर सिख समुदाय की ओर से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नेसोनारी स्थित शिबू सोरेन जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया साथ ही शिबू सोरेन जी की आदमकद प्रतिमा लगाने मे उल्लेखनीय भूमिका के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता पवन सिंह को शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मान दिया गया l
इस मौके पर सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन जी झारखंड आंदोलन को एक नई दिशा देते हुए आदिवासी दलित वंचित समाज के अधिकारों के लिए लड़ाई को मजबूत किया l
चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड जनक शिबू सोरेन द्वारा किए गए त्याग को देश के एवं झारखंड के नागरिक कभी नहीं भूलेंगे.
इस मौके पर भगवान सिंह सरदार शैलेंद्र सिंह के अलावा वरीय उपाध्यक्ष सुखविंदर सिंह राजू महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी सलाहकार परविंदर सिंह सोहल जसवंत सिंह जसु सुखदेव सिंह बिट्टू सुखवंत सिंह सुक्कू सरबजीत सिंह ग्रेवाल हरदीप सिंह दीपी विक्की सिंह आदि लोग उपस्थित थे.
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।
Top Stories