Loading ...

jamshedpur-पौधरोपण कर और बच्चों को जागरूक कर आधुनिक पावर में मनाया गया पृथ्वी दिवस.know more about it.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

DAILY DOSE NEWS

सरायकेला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादन करने वाले कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड ने कंपनी परिसर में विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर कारखाना के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया, साथ ही बडाहरिहरपुर स्थित सरकारी विद्यालय पदमपुर मध्य विद्यालय के बच्चों को पृथ्वी और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया। (नीचे पढें पूरी खबर)

jamshedpur

कारखाना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की तदुपरांत पदाधिकारी राजेश कुमार शर्मा, एमएन सिंह, एनएसपी राव, अनिल कुमार सोनी, एस के परवेज़, कमलेश कुमार झा, आशीष दाश, संजीत सिंहा सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधरोपण किया और प्रकृति संरक्षण की शपथ ली। अपने संबोधन में अरुण कुमार मिश्रा ने कहा पृथ्वी से मानवजाति को जीवित रहने के लिए हर संसाधन प्राप्त होता है लेकिन मनुष्य को उतना ही उपयोग करना चाहिए जितना आवश्यक हो। उन्होंने यह भी अपील की कि इस पृथ्वी दिवस पर हर व्यक्ति एक हरित और स्वस्थ ग्रह के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए।

कार्यक्रम में स्वागत भाषण अनिल कुमार सोनी ने दिया जबकि धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरण विभाग के कमलेश कुमार ने किया।
इससे पूर्व कंपनी के सीएसआर विभाग ने बडाहरिहरपुर स्थित सरकारी विद्यालय पदमपुर मध्य विद्यालय के बच्चों के लिए प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भाषण, लेख लिखो और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
आधुनिक पॉवर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के अधिकारी आशीष दाश, संजीत सिंहा, रणजीत सिंह, अनिल सरदार, शैलेंद्र टुडू और बडाहरिहरपुर स्थित सरकारी विद्यालय पदमपुर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरेंद्र कुमार पाठक, जोबा मंडल ने अपनी उपस्थिति से बच्चों को प्रेरित किया।
संजीत सिन्हा ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरणीय संकटों जैसे प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता के क्षरण पर जागरूकता फैलाना और सामूहिक प्रयासों के लिए को प्रेरित करना था।



JAMSHEDPUR-पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर उम्रकैद और 25 लाख रुपये जुर्माने का नया कानून लागू.



jamshedpur-टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद के उम्मीदवार सरदार गुरदयाल सिंह मानावाल ने अपनी स्थिति साफ की.



jamshedpur-स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान स्वर्गीय गुरमीत कौर का अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में 21 अप्रैल को.



jamshedpur-श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामलों में सख्त कानून बनाना Punjab सरकार की बड़ी कामयाबी- Bhagwan Singh, CGPC President

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *