jamshedpur-शहीदी सप्ताह को समर्पित होगा सीताराम डेरा गुरुद्वारा का चेतना मार्च, 27 दिसंबर को निकलेगी साइकिल रैली

रैली में सभी वर्ग एवं जातिधर्म के लोग हिस्सा ले सकते हैं।
SIKH MEDIA
जमशेदपुर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी की महान शहादत को समर्पित करते हुए इस वर्ष सीताराम डेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से एक अनोखा चेतना मार्च आयोजित किया जाएगा। इसके तहत शहीदी सप्ताह के अवसर पर साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो 27 दिसंबर 2026, रविवार को सुबह 6 बजे सीताराम डेरा गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर सोनारी गुरुद्वारा साहिब में समाप्त होगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीताराम डेरा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा ने सिख मीडिया के संवाददाता को बताया कि चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी की शहादत को याद करते हुए लगभग 5 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उक्त रैली का मार्ग सीताराम डेरा साक्ची गोलचक्कर होते हुए आरडी टाटा से होते हुए एरोड्रम वाले मार्ग से सोनारी गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी जहाँ सभी साईकिलिस्टों को सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि उक्त रैली में सभी वर्ग एवं जातिधर्म के लोग हिस्सा ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य सिख इतिहास की महान शहादतों को याद करना और युवा पीढ़ी को गुरु साहिबान के परिवार के अद्वितीय बलिदान से परिचित कराना है। रैली में शामिल होने वाले साइकिलिस्टों को कमेटी की ओर से निःशुल्क टी-शर्ट भी प्रदान की जाएगी।
रैली 27 दिसंबर को सुबह 6 बजे सीताराम डेरा गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सोनारी गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगी।
कमेटी की ओर से शहीदी सप्ताह के दौरान आयोजित इस चेतना मार्च के माध्यम से संगत को साहिबजादों की वीरता, धर्म के प्रति अटूट आस्था और माता गुजरी जी के त्याग एवं बलिदान का संदेश दिया जाएगा।
Contact For registration
8789026907,9835163519
Last date- 15-12-2026
CHTNA MARCH VIDEO 2025
ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।

Top Stories