Loading ...

jamshedpur-पालकी साहिब के भव्य स्वागत को संगत ने खूब सराहा, साकची कमिटी का सीजीपीसी ने किया सम्मान

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

गुरु महाराज के सम्मान में पुष्पवर्षा, आकर्षक विद्युत सज्जा

आतिशबाजी ने बनाया नगर कीर्तन के स्वागत को यादगार और ऐतिहासिक

सिखों के प्रथम गुरु, धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर 24 नवंबर को निकाले गए भव्य नगर कीर्तन के दौरान साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब के ऐतिहासिक एवं श्रद्धामय स्वागत ने कोल्हान की संगत के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के लोगों का भी दिल जीत लिया जिसकी सराहना चहुंओर हो रही है।

इसी सेवा और आयोजन की सफलता को देखते हुए गुरुवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची को सम्मानित कर उनके प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
सेंट्रल दिवान के अवसर पर सीजीपीसी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि नगर कीर्तन में पालकी साहिब का स्वागत करना पूरी कमिटी और संगत के लिए सौभाग्य एवं गुरु साहिब की कृपा का विषय रहा। उन्होंने कहा कि गुरु महाराज के सम्मान में की गई पुष्पवर्षा और भव्य आतिशबाजी को जिस प्रकार संगत ने सराहा, उससे सभी सेवादारों का उत्साह और विश्वास बढ़ा है।

यह सम्मान किसी एक व्यक्ति या कमिटी का नहीं, बल्कि उन सभी श्रद्धालुओं और सेवादारों का है, जिन्होंने तन-मन-धन से गुरु घर की सेवा में योगदान दिया। कमिटी के महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले ने कहा कि साकची गुरुद्वारा साहिब में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेककर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया।

ट्रस्ट्री सतनाम सिंह सिद्धू और सुखविंदर सिंह निक्कू ने कहा कि पालकी साहिब के स्वागत की भव्यता को सिख संगत के साथ-साथ अन्य समुदायों के लोगों ने भी खूब सराहा। कई श्रद्धालुओं ने व्यक्तिगत रूप से मिलकर पूरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रधान सरदार निशान सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने इस सफल आयोजन के लिए गुरु महाराज का कोटि-कोटि शुक्राना अदा करते हुए कहा कि जो भी सेवा संभव हो पाती है, वह गुरु साहिब की कृपा और संगत के सहयोग से ही संपन्न होती है। उन्होंने सभी सेवादारों, सहयोगियों, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस पुनीत अवसर पर ट्रस्टी सतनाम सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह छीते, सुखविंदर सिंह निक्कू, सतिंदर सिंह रोमी, अजायब सिंह बरियार, बलबीर सिंह धंजल, श्याम सिंह, जगमिंदर सिंह, नानक सिंह, बॉबी सिंह, हरविंदर सिंह, मनोहर सिंह मित्ते, त्रिलोचन सिंह तोची, जसपाल सिंह, प्रवक्ता बलजीत संसोआ,

कोषाध्यक्ष बलबीर सिंह सहित कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सिख नौजवान सभा, साकची के सदस्यों तथा स्त्री सत्संग सभा की प्रधान जतिंदरपाल कौर, मंजीत कौर, सतनाम कौर, अवतार कौर, हरजिंदर कौर और नरिंदर कौर ने भी सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्थे की सदस्य राज कौर, गुरमीत कौर और कमलजीत कौर सहित अन्य सेवादारों ने भी अपनी सेवाएं अर्पित कीं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *