jamshedpur-नगर किर्तन में स्त्री सत्संग सभाओं की शानदार सहभागिता, बीबी रविंदर कौर ने जताया आभार

निर्धारित नियमों और मर्यादाओं का पूरी निष्ठा से पालन किया
जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाले गए आलौकिक नगर किर्तन में जमशेदपुर की समस्त स्त्री सत्संग सभाओं की शानदार सहभागिता रही। इस अवसर पर सेन्ट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंदर कौर ने सभी सभाओं की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
बीबी रविंदर कौर ने कहा कि नगर किर्तन में शामिल स्त्री सत्संग सभाओं के सभी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन करते हुए अपने निर्धारित नियमों और मर्यादाओं का पूरी निष्ठा से पालन किया। इस वर्ष सभी सदस्यों ने नगर किर्तन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे समागम की शोभा और भी बढ़ गई।
उन्होंने विशेष रूप से बताया कि सभी स्त्री सत्संग सभाओं की सदस्याएं सफेद सूट और सफेद चुन्नियों में सज-धजकर नगर किर्तन में शामिल हुईं। उनकी एकरूपता, अनुशासन और गुरबाणी कीर्तन ने नगर किर्तन को और अधिक आकर्षक एवं आध्यात्मिक बना दिया।
प्रधान बीबी रविंदर कौर ने जमशेदपुर की सभी स्त्री सत्संग सभाओं और उनकी सदस्याओं को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देते हुए कहा कि संगत की यह एकजुटता और समर्पण सराहनीय है। उन्होंने सभी सभाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Top Stories