Loading ...

jamshedpur-गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सीजीपीसी सलाहकार सुरिंदर सिंह छिंदे ने दीं देश-विदेश की संगत को बधाई

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता, समानता और नारी सम्मान का देती हैं संदेश-सुरिंदर सिंह छिंदे

सीजीपीसी सलाहकार सुरिंदर सिंह छिंदे ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शहर की समूह साध-संगत सहित देश-विदेश में रहने वाले गुरु नानक नाम लेवा सिख समुदाय को लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समाज को ऊंच-नीच, जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गुरु साहिब ने पूरी मानवता को ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का महान संदेश देकर जीवन जीने की सही राह दिखाई।

इस अवसर पर सुरिंदर सिंह छिंदे ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक बेहतर और भेदभाव मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता सरदार सुरिंदर सिंह छिंदे ने श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर विश्वभर की गुरु नानक नाम लेवा सिख संगत को अपने परिवार एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *