Loading ...

jamshedpur-गुरु नानक देव जी ने समाज को दिया समानता और मानवता का संदेश : अमरजीत सिंह गांधी

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

देश-विदेश में रहने वाले गुरु नानक नाम लेवा सिख समुदाय को लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

जमशेदपुर। गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान सरदार अमरजीत सिंह गांधी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर शहर की समूह साध-संगत सहित देश-विदेश में रहने वाले गुरु नानक नाम लेवा सिख समुदाय को लख-लख बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने समाज को ऊंच-नीच, जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे एवं मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। गुरु साहिब ने पूरी मानवता को ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का महान संदेश देकर जीवन जीने की सही राह दिखाई।

सरदार अमरजीत सिंह गांधी ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक बेहतर और भेदभाव मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि सरदार अमरजीत सिंह गांधी ने गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान पद पर रहते हुए गुरु घर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य करवाए थे, जिसकी सराहना आज भी गुरुद्वारा साहिब की संगत द्वारा की जाती है।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *