jamshedpur-सरदार हरजीत सिंह लाडी ने समूह जमशेदपुर की संगत को दी प्रकाशोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं

गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में प्रकाशोत्सव की विशेष तैयारियां, रंग-बिरंगी रोशनी से सजा गुरु घर
जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मीत प्रधान सह कैशियर सरदार हरजीत सिंह लाडी ने समूह जमशेदपुर की संगत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मीडिया से बातचीत करते हुए सरदार हरजीत सिंह लाडी ने बताया कि प्रकाशोत्सव को लेकर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा साहिब में विशेष तैयारियां की गई हैं। गुरुद्वारा साहिब को रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस पावन अवसर पर गुरु घर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समस्त देशवासियों एवं पूरी मानवता के भले, सुख-शांति और खुशहाली के लिए गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास की जाएगी। इसके उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत इलाके की समस्त संगत नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु साहिब की महिमा का गुणगान करेगी। उन्होंने संगत से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में धार्मिक आयोजनों एवं नगर कीर्तन में शामिल होकर श्री गुरु नानक देव जी के बताए प्रेम, सेवा, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
अंत में उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भावना को मजबूत किया जा सकता है।

Top Stories