Loading ...

jamshedpur-गुरु नानक देव जी के तीन मूल मंत्रों को जीवन में अपनाने से दूर होती हैं इंसान की सभी कमियां : सुरेन्द्र सिंह

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान ने समूह साध संगत को प्रकाशोत्सव की दी बधाई

जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सुरेन्द्र सिंह ने समूह साध संगत एवं समस्त नानक नाम लेवा संगत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने अपने जीवनकाल में चार उदासियों के माध्यम से भारतवर्ष सहित कई देशों का भ्रमण किया और लोगों को सच्चाई, मानवता एवं प्रेम का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास, वहम और भ्रम को दूर करते हुए लोगों को सच्चे जीवन का संदेश दिया।

सरदार सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को तीन महत्वपूर्ण सिद्धांतों का संदेश दिया, जिनमें ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ प्रमुख हैं। अर्थात मेहनत और ईमानदारी से आजीविका कमाना, ईश्वर का नाम सिमरन करना तथा अपनी कमाई को जरूरतमंदों के साथ बांटकर खाना।

उन्होंने कहा कि गुरु साहिब के इन तीनों महान सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने वाला व्यक्ति हमेशा संतोष, सेवा और सद्भावना के मार्ग पर चलता है। इन शिक्षाओं पर चलकर इंसान न केवल अपना जीवन सफल बना सकता है, बल्कि समाज में भी प्रेम, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत कर सकता है।

अंत में एक बार फिर उन्होंने सभी नानक नाम लेवा संगत को प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ दीं

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *