Loading ...

jamshedpur-गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर सिख नौजवान सभा गौरीशंकर रोड ने दी बधाई

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

हर धर्म के लोगों के लिए पूजनीय हैं श्री गुरु नानक देव जी : हरमन सिंह धामी

जमशेदपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पावन अवसर पर सिख नौजवान सभा गौरीशंकर रोड के युवाओं ने विश्वभर की गुरु नानक नाम लेवा सिख संगत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर सिख नौजवान सभा के नवनिर्वाचित प्रधान सरदार हरमन सिंह धामी ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी केवल सिख समुदाय के ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए पूजनीय हैं। उन्होंने पूरी मानवता को सत्य के मार्ग पर चलने, आपसी प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। गुरु साहिब की शिक्षाएं आज भी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने संगत से अपील की कि इस पावन अवसर पर हम सभी मिलकर गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर जीवन को सफल एवं सार्थक बनाएं।

इस मौके पर प्रधान सरदार हरमन सिंह धामी के साथ गुरजिंदर सिंह पिंटू, जितेंद्र सिंह शालू, गुरचरण सिंह जूगनू, राजपाल सिंह, करनदीप सिंह, बिंदरपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह रिंकू, अनमोल सिंह, जसवंत सिंह, जश्न सिंह, रघुबीर सिंह, जसप्रीत सिंह एवं परितोष सिंह सहित सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने संयुक्त रूप से संगत को प्रकाशोत्सव की बधाई देते हुए गुरु साहिब के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *