Loading ...

Tuiladungari-लंबे अरसे बाद गुरुद्वारा साहिब में हुआ अमृत संचार, संगत ने गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सतबीर सिंह की सराहना की

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

Tuiladungari

प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने अपने संबोधन में सीजीपीसी द्वारा बनाए गए नए नियमों का उल्लेख किया।

जमशेदपुर। टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में आयोजित अमृत संचार समागम के दौरान 25 श्रद्धालुओं ने अमृत पान कर गुरु के परिवार में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से अकाली दल एवं धर्म प्रचार कमेटी के प्रतिनिधियों ने गुरु मर्यादा के अनुसार सभी 25 श्रद्धालुओं को अमृत छकाया।(नीचे पढ़ें पूरी खबर)

बताया गया कि अमृत पान करने वाले सभी श्रद्धालु जमशेदपुर के निवासी थे। स्थानीय संगत ने बताया कि टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा साहिब में लंबे अरसे बाद अमृत संचार का यह अवसर प्राप्त हुआ है। इस आयोजन के लिए संगत ने टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह की सराहना की।

समागम के दौरान गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने अपने संबोधन में सीजीपीसी द्वारा बनाए गए नए नियमों का उल्लेख किया। उन्होंने गोलक पर कपड़ा नहीं रखने तथा घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश करने की स्थिति में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी की अगुवाई और बड़े चंदोवे की अनिवार्यता संबंधी नियमों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि गुरु मर्यादा और धार्मिक परंपराओं का पालन करना प्रत्येक सिख की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर सरदार सतबीर सिंह ने स्थानीय स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रकाशोत्सव एवं प्रभात फेरी के आयोजन में महिलाओं द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।सरदार सतबीर सिंह ने मीडिया को बताया कि वह खुद भी प्रभात फेरी में शामिल हुए और स्त्री सत्संग सभा द्वारा निकाले जा रहे समर्पित भाव से प्रभात फेरी में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त किया। उन दिनों बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं में आस्था की कोई कमी नहीं देखी गई।

समागम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और गुरुद्वारा साहिब का वातावरण गुरबाणी एवं धार्मिक श्रद्धा से ओतप्रोत रहा।

प्रकाशोत्सव आयोजन में सहयोगी श्रद्धालुओं को मिला सम्मान।

इस बीच कार्यक्रम के दौरान टुईलाडुंगरी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रकाशोत्सव समागम में सहयोग करने वाले समूह संगत का धन्यवाद किया गया।

और इस मौके पर कमेटी प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने विशेष रूप से नगर किर्तन में बस की सेवा देने के लिए गुरदीप सिंह पप्पू ( महिवाल ट्रेवल्स), मोहम्मद सुभान, लंगर प्रसादा बनाने के लिए बीबी बलविंदर कौर, बीबी दलबीर कौर एवं उनके सभी सहयोगी, निशान साहिब पर चोला चढ़ाने के लिए राजवीर धंजल,चोला साहिब की सेवा करने के लिए बीबी चरनजीत कौर, एवं निशान साहिब की सेवा हेतु शेर सिंह आदि को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
इस विशेष आयोजन में कमेटी प्रधान सरदार सतबीर सिंह ने कलगीधर मध्य विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों का नगर किर्तन में शामिल होने पर धन्यवाद किया।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *