Loading ...

jamshedpur-सीजीपीसी ने सिख जागृति मंच को किया सम्मानित, 30 वर्षों से निभा रहे हैं निष्काम सेवा की परंपरा

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

सड़क पर झाड़ू लगाने एवं फूल बिछाने की निष्काम सेवा करने वाले सिख जागृति मंच को सम्मानित किया गया।

जमशेदपुर। सीजीपीसी द्वारा आयोजित सेंट्रल दीवान कार्यक्रम के दौरान नगर कीर्तन में पालकी साहिब के आगे सड़क पर झाड़ू लगाने एवं फूल बिछाने की निष्काम सेवा करने वाले सिख जागृति मंच को सम्मानित किया गया।

बताते चलें कि सिख जागृति मंच द्वारा यह सेवा पिछले 30 वर्षों से निरंतर की जा रही है। इस सेवा की शुरुआत उस समय हुई थी, जब सरदार हरनेक सिंह सीजीपीसी के प्रधान थे। तब से लेकर आज तक मंच के सदस्य श्रद्धा एवं समर्पण भाव से नगर कीर्तन के दौरान पालकी साहिब के आगे सेवा निभाते आ रहे हैं।

सिख जागृति मंच की इस लंबे समय से चली आ रही निष्काम सेवा और धार्मिक समर्पण को देखते हुए सीजीपीसी ने मंच के सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं सिरोपा देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान मंच के सदस्यों ने इस सेवा को गुरु महाराज की कृपा बताते हुए भविष्य में भी इसी श्रद्धा और भावना के साथ सेवा जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर सिख जागृति मंच के विक्रमजीत सिंह, जसवंत सिंह, जसपाल सिंह, गुरजीत सिंह बंटी, बलवीर सिंह, लवली, सुखविंदर सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *