Loading ...

jamshedpur-सीजीपीसी ने करतार सिंह के शव को बरामद करने के लिए एनडीआरएफ टीम बुलाने का किया अनुरोध.

---Advertisement----
---Advertisement----
---Advertisement----
🔇
×
---Advertisement----

jamshedpur

DAILY DOSE 24/7

SIKH MEDIA

स्थानीय गोताखोरों की खोज के बावजूद नदी में डुबे सरदार करतार सिंह का शव अभी तक नहीं मिल पाया.

जमशेदपुर l स्थानीय गोताखोरों की खोज के बावजूद अभी तक नदी में डुबे जेमको निवासी सरदार करतार सिंह का शव अभी तक नहीं मिल पाया है.

ज्ञातवय है कि 13 अगस्त को लगभग दोपहर 3 बजे करतार सिंह उम्र 68 वर्ष अचानक मानगो पुल के पास पहुंचे और नदी में कूद गए वहां पर इनको दो व्यक्तियों ने डूबते हुए बचाया और उसे समझा कर घर भेज दिया परंतु थोड़ी ही देर बाद उनके जाने के बाद करतार सिंह दोबारा मानगो पुल से नदी में कूद गए वे घर में पेट्रोल भरवाने के नाम पर घर से निकले थे परिवार के लोगों ने बहुत खोजा परंतु आज तक उनके शव का पता नहीं चल पाया है.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व मे प्रतिमंडल ने उपायुक्त राजीव रंजन , अपर उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी को एक -एक ज्ञापन सौंप कर बताया है कि नदी में अत्यधिक पानी होने के कारण स्थानीय गोताखोर शव खोज नहीं पाए हैं इसलिए रांची से एनडीआरएफ गोताखोरों की टीम को बुलाकर शव को खोजने में सहयोग करने का अनुरोध किया है जिला प्रशासन में तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है

इस मौके पर CGPC के प्रधान भगवान सिंह चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह वरीय उपाध्यक्ष surjit singh खुशीपुर महासचिव अमरजीत सिंह गुरचरण सिंह बिल्ला सुखदेव सिंह बिट्टू सुरेंद्र सिंह शिंदे सरबजीत सिंह ग्रेवाल राजू पांडे आदि कई लोग उपस्थित थे.

ये समाचार आप सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गौरीशंकर रोड जुगसलाई, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोनारी,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मानगो, एवं सरदार सुरेन्द्र पाल सिंह जी “टिटू” स्टेट चेयरमैन बिल्डर्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया ( झारखंड राज्य), गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साक्ची,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नामदा बस्ती,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सीतारामडेरा,गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी टिनप्लेट,दुपट्टा सागर बिस्टुपुर के सौजन्य से प्राप्त कर रहे हैं।


Top Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *